✕

होम / बिजनेस / सरकार ने सैमसंग को भेजा 5000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस, जानें क्या है मामला?

सरकार ने सैमसंग को भेजा 5000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स नोटिस, जानें क्या है मामला?

भारतीय कस्टम अधिकारियों ने टेलीकॉम उपकरणों के आयात पर कथित रूप से गलत वर्गीकरण (Misclassification) करके टैक्स बचाने के आरोप में कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग ने भारत सरकार की ओर लगाए गए 601 मिलियन डॉलर (लगभग 5,174 करोड़ रुपये) के टैक्स और जुर्माने के दावे के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है. भारतीय कस्टम अधिकारियों ने टेलीकॉम उपकरणों के आयात पर कथित रूप से गलत वर्गीकरण (Misclassification) करके टैक्स बचाने के आरोप में कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है. यह हाल के सालों में किसी विदेशी कंपनी पर लगाए सबसे बड़े टैक्स जुर्मानों में से एक है. 

कंपनी ने इस मामले को कानूनी रूप से चुनौती देने की संभावना जताई है, जिसे टैक्स ट्रिब्यूनल या कोर्ट में ले जाया जा सकता है. भारतीय अधिकारियों का कहना है कि सैमसंग ने टेलीकॉम टावर उपकरणों को गलत तरीके से वर्गीकृत किया ताकि वह टैरिफ से बच सके. हालांकि, कंपनी का दावा है कि इन उपकरणों पर किसी भी प्रकार का कस्टम शुल्क लागू नहीं था.

Samsung ने क्या कहा?

कंपनी ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए कहा, "सैमसंग एक जिम्मेदार कंपनी है और भारत के सभी कानूनों का पूरी तरह से पालन करती है. यह मामला कस्टम विभाग की ओर सेवस्तुओं के वर्गीकरण की व्याख्या से जुड़ा है. हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं."

‘सैमसंग ने 'जानबूझकर' गलत डॉक्यूमेंट्स दिखाए’

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कस्टम अधिकारियों ने 8 जनवरी 2025 को जारी आदेश में सैमसंग के दावे को खारिज कर दिया. आदेश में कहा गया कि कंपनी ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया और "जानबूझकर और इरादतन गलत दस्तावेज पेश किए" ताकि उसे कस्टम क्लीयरेंस में छूट मिल सके. इसके अलावा, कस्टम अधिकारियों ने सैमसंग के सात अधिकारियों पर कुल $81 मिलियन (लगभग ₹675 करोड़) का जुर्माना भी लगाया है.

पिछले साल के मुनाफे का बड़ा हिस्सा

यह टैक्स विवाद सैमसंग इंडिया के 2024 में हुए कुल $955 मिलियन (₹7,900 करोड़) के मुनाफे का बड़ा हिस्सा दिखाता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस विवाद की जड़ें जनवरी 2023 में जारी किए गए एक नोटिस से जुड़ी हैं.

एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि, "सैमसंग को जवाब देने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन उसका उत्तर असंतोषजनक पाया गया. इसके बाद कंपनी को प्री-डिमांड नोटिस जारी किया गया." शुरुआत में ₹1,200 करोड़ का टैक्स मांगा गया था, लेकिन अब यह राशि बढ़कर ₹5,100 करोड़ हो गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

6 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

2 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago