✕

होम / बिजनेस / सरकार ने मोबाइल और EV बैटरी पार्ट्स पर आयात शुल्क हटाया, क्या है इस फैसले की वजह?

सरकार ने मोबाइल और EV बैटरी पार्ट्स पर आयात शुल्क हटाया, क्या है इस फैसले की वजह?

केन्द्र सरकार के इलैक्ट्रिक व्हिकल को लेकर किए गए फैसले से ईवी बैटरियों के प्रोडक्शन में उपयोग होने वाले 35 उत्पादों को आयात शुल्क से छूट दी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्‍ताओं और लाखों ई-वाहन यूजर्स के लिए अच्‍छी खबर है. इलैक्ट्रिक व्हिकल और मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को राहत देते हुए केन्द्र सरकार ने इन दोनों के मैन्यूफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले जरूरी पार्ट्स के ऊपर से इंपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया है. सरकार की तरफ से मंगलवार को इसका एलान किया गया. 

वित्त मंत्री मंत्री ने दी फैसले की जानकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और निर्यात प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है. यह फैसला अमेरिकी टैरिफ के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए व्यापक शुल्क कटौती का हिस्सा है. सीतारमण ने संसद में वित्त विधेयक 2025 पारित होने से पहले कहा, "हम घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए कच्चे माल पर शुल्क कम कर रहे हैं."

आयात शुल्क में कितनी कटौती

सरकार के इस फैसले के तहत EV बैटरियों के निर्माण में उपयोग होने वाले 35 उत्पादों को आयात शुल्क से छूट मिलेगी. वहीं, मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले 28 प्रोडेक्ट पर भी कोई ड्यूटी नहीं लगेगी. सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि 2 अप्रैल से लागू होने वाले अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के प्रभाव को कम किया जा सके.

इससे पहले एक समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत सरकार अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता के पहले चरण में $23 बिलियन (लगभग ₹1.9 लाख करोड़) के आधे से अधिक अमेरिकी आयात पर शुल्क कम करने पर विचार कर रही है.

एक तीर से दो निशाने

भारत ने अपनी सूझबूझ से ऐसा दांव खेला है कि एक ही तीर से दो निशाने साध लिए हैं. एक तरफ तो अमेरिका के टैरिफ वॉर से बचने के लिए सरकार ने कई प्रोडक्‍ट के आयात पर शुल्‍क को खत्‍म कर दिया है और अमेरिका को यह भरोसा भी दिला दिया है कि उसने टैरिफ को कम किया है. दूसरी ओर, कच्‍चे उत्‍पादों पर इस आयात शुल्‍क को घटाने से घरेलू उत्‍पादकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है और ग्राहकों को भी सस्‍ते उत्‍पाद का तोहफा मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago