होम / बिजनेस / अब नहीं चलेगी Ola-Uber की मनमानी, ONDC ने तैयार किया खास प्लान

अब नहीं चलेगी Ola-Uber की मनमानी, ONDC ने तैयार किया खास प्लान

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा डिजिटल कॉमर्स को सुलभ बनाने के लिए डिजिटल कॉमर्स के ओपन नेटवर्क ओएनडीसी को स्थापित किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कैब सर्विस उपलब्ध कराने वालीं ओला (Ola) और उबर (Uber) जैसे कंपनियों की मनमानी के दिन अब लदने वाले हैं. सरकारी डिजिटल कॉमर्स ओपन नेटवर्क यानी ONDC ने बेंगलुरू के ऑटो बुकिंग ऐप नम्मा यात्री (Namma Yatri) को अपने नेटवर्क से जोड़कर एक नई शुरुआत कर दी है. ये ऐप ड्राइवरों को जीरो कमीशन पर सीधे ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बना रहा है. जस्पे टेक्नोलॉजिज द्वारा निर्मित इस ऐप से लगभग 45,000 ड्राइवर और 4.5 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं. 

कई शहरों में होगी शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐप से हर हफ्ते लगभग एक लाख यात्राएं हो रही हैं. यह ऐप फिलहाल बेंगलुरु में चालू है और ओएनडीसी इसे जल्द ही कई शहरों में लॉन्च करने की योजना बना रहा है. ONDC का दावा है कि ऐप के माध्यम से बिचौलियों का खात्मा हो जाएगा. यात्री और चालक के बीच सीधा लेन-देन होगा. जबकि ओला-उबर के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ड्राइवर्स से अच्छा-खासा कमीशन वसूल करती हैं. यानी ONDC की तैयारी ओला-उबर को कड़ी टक्कर देने की है.

ग्राहकों के लिए वरदान
भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा डिजिटल कॉमर्स को सुलभ बनाने के लिए डिजिटल कॉमर्स के ओपन नेटवर्क ओएनडीसी को स्थापित किया था. कहा जा रहा है कि गैर-लाभकारी संगठन ओएनडीसी की ओपन मोबिलिटी पहल ग्राहकों के लिए कई तरह से वरदान साबित होगी. इससे ग्राहक अपने पसंदीदा ऐप से राइड बुक कर सकेंगे. साथ ही इससे मेट्रो, ऑटो, बसों जैसे परिवहन के कई साधन एकीकृत हो सकेंगे, जिससे अधिक किफायती एवं परेशानी रहित यात्रा संभव हो पाएगी. 

सभी को समान अवसर
मीडिया रिपोर्ट्स में ओएनडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी कोशी के हवाले से बताया गया है कि यूपीआई और एनपीसीआई ने डिजिटल पेमेंट के लिए जो कार्य किया है, वही कार्य ओएनडीसी मोबिलिटी के लिए करने का इरादा रखता है. ओएनडीसी का ओपन मोबिलिटी नेटवर्क ग्राहकों और सेवा प्रदाताओं के लिए बड़े इकोसिस्टम का निर्माण करेगा. सबसे पहले यह सभी यात्री सेवाओं को डिजिटल और एकीकृत करके ग्राहकों को अधिक सुविधा प्रदान करेगा. इसके साथ ही सभी कंपनियों को समान अवसर प्रदान करेगा. वहीं, जस्पे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक विमल कुमार ने कहा हम अपने टेक प्लेटफॉर्म के जरिए भारत के अन्य शहरों और कस्बों को भी सहायता प्रदान करने का इरादा रखते हैं

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago