✕

होम / बिजनेस / सरकार ने लॉन्च की PM E-Drive Subsidy Scheme, फेस्टिव सीजन में सस्ते ई-व्हीकल्स

सरकार ने लॉन्च की PM E-Drive Subsidy Scheme, फेस्टिव सीजन में सस्ते ई-व्हीकल्स

सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए अपनी सब्सिडी योजना को फिर से लागू कर दिया है. ऐसे में त्योहारों के सीजन में ई व्हीकल्स खरीदने वालों को फायदा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आप भी नवरात्रि या दिवाली के अवसर पर कोई नई मोटरसाइकिल, स्कूटर या कार खरीदने के प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर दी जाने वाली एक नई सब्सिडी योजना को शुरू कर दिया है. सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना लॉन्च की है, जिसके तहत ईवी पर लोगों को सब्सिडी का फायदा मिलेगा. तो आइए जानते हैं सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना का लाभ आपको कब तक और कैसे मिलेगा?

31 मार्च 2026 तक मिलेगा फायदा

यह योजना 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी, यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी छूट आपको 2026 तक मिलती रहेगी. हालांकि ये सब्सिडी डायरेक्ट आपको नहीं मिलेगी, बल्कि सरकार इसे ईवी कंपनियों को देगी और फिर वो कंपनियां कीमत में कटौती के तौर पर आपको सब्सिडी का फायदा पहुंचाएंगी. इसके साथ ही एक अप्रैल 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक के लिए लागू की जा रही ईएमपीएस-2024 (इलेक्ट्रिक गतिशीलता संवर्धन योजना) को पीएम ई-ड्राइव योजना में शामिल कर लिया जाएगा. बता दें, सरकार ने इस योजना के लिए शुरुआत में 10,900 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है. इस योजना का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और ईवी मैन्यूफैक्चरिंग के इकोसिस्टम को डेवलप करना है.

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स पर इतनी मिलेगी सब्सिडी

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी बैटरी पावर के आधार पर 5,000 रुपये प्रति किलोवाट घंटा तय की गई है. योजना के दूसरे साल में इसे आधा करके 2,500 रुपये प्रति किलोवाट घंटा कर दिया जाएगा. इस तरह कुल लाभ 5,000 रुपये से अधिक नहीं होगा. इस समय ओला, टीवीएस, एथर एनर्जी, हीरो विडा (हीरो मोटोकॉर्प) और चेतक बजाज जैसी कंपनियों की बैटरी क्षमता 2.88 से चार किलोवाट घंटे तक है. इनकी कीमत 90,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है. इस योजना को पेश करते हुए भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हनीफ कुरैशी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप पेश किया जाएगा. इसके जरिये योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ई-वाउचर बनाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि एक आधार के लिए एक वाहन की अनुमति होगी. जैसे ही वाहन बिकेगा उसका ई-वाउचर तैयार हो जाएगा

इन गाड़ियों को भी मिलेगी सब्सिडी

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ई-2डब्ल्यू, ई-3डब्ल्यू, ई-एम्बुलेंस, ई-ट्रक और अन्य ईवी को प्रोत्साहित करने के लिए 3,679 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है. 24.79 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई-2डब्ल्यू), 3.16 लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया (ई-3डब्ल्यू) और 14,028 ई-बसों के लिए सब्सिडी दी जाएगी. ई-रिक्शा सहित तिपहिया वाहनों को पहले साल में 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसे दूसरे वर्ष में आधा करके 12,500 रुपये कर दिया जाएगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago