✕

होम / बिजनेस / सरकार कर रही ई-एम्बुलेंस क्रांति की तैयारी : मारुति, टाटा और फोर्स जैसे दिग्गज होंगे शामिल!

सरकार कर रही ई-एम्बुलेंस क्रांति की तैयारी : मारुति, टाटा और फोर्स जैसे दिग्गज होंगे शामिल!

ई-एम्बुलेंस की दिशा में यह पहल भारत की हेल्थकेयर ट्रांसपोर्ट प्रणाली को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की ओर एक बड़ा कदम हो सकता है. सरकार के अगले कदम पर देश की बड़ी वाहन कंपनियों की रणनीति दिशा तय होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट (PM E-Drive) योजना के तहत देश में इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस (E-Ambulance) के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. इस योजना में चार प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां फोर्स मोटर्स (Force Motors), टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुज़ुकी इंडिया (Maruti Suzuki) और ईकेए मोबिलिटी (IKE Motors) ने रुचि दिखाई है. फोर्स और टाटा मोटर्स ने इस योजना में भाग लेने के लिए लिखित प्रतिबद्धता जताई है, जबकि मारुति और ईकेए सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार कर रही हैं. तो आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मारुति हाइब्रिड विकल्पों पर कर रही विचार  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुज़ुकी, जो फिलहाल पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों में नहीं है, अपनी हाइब्रिड तकनीक के तहत ई-एम्बुलेंस के विकल्प तलाश रही है. कंपनी की यह श्रेणी उन कुछ विकल्पों में से है, जो पारंपरिक इंजन और इलेक्ट्रिक तकनीक का मिश्रण पेश करती हैं. हालांकि किसी भी कंपनी ने अब तक उत्पादन मात्रा को लेकर कोई अनुमान साझा नहीं किया है, क्योंकि सब कुछ सरकार द्वारा तय किए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेगा.

सरकार तैयार कर रही है योजना का खाका  
इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries and Public Enterprises) और स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) मिलकर दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड और सब्सिडी की राशि को अंतिम रूप दे रहे हैं. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, "जैसे ही दिशा-निर्देश जारी होंगे, कंपनियों से प्रोटोटाइप की मांग की जाएगी. इसके बाद ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया परीक्षण मानकों को स्वीकृति देगी, तभी योजना की वास्तविक तस्वीर साफ होगी."

स्पष्टता लाएंगे दिशा-निर्देश  
योजना के तहत किन प्रकार की ई-एम्बुलेंस आएंगी, यह भी दिशा-निर्देशों के जरिये तय किया जाएगा. इससे कंपनियों को यह तय करने में आसानी होगी कि वे इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं या नहीं और उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलेगा या नहीं. टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, “इस समय कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि सरकार के साथ बातचीत अभी शुरुआती चरण में है.” भारी उद्योग मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

देश में एम्बुलेंस की चार श्रेणियां  
भारत में चार प्रमुख प्रकार की एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें  मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्डर, मरीजों को ले जाने वाली, बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस लाइफ सपोर्ट शामिल हैं. सरकार के दिशा-निर्देश तय करेंगे कि किस श्रेणी की एम्बुलेंस इस योजना के अंतर्गत आएगी, जिससे यह भी तय होगा कि कौन-कौन सी कंपनियां योजना में भाग लेने योग्य होंगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

7 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.