होम / बिजनेस / सरकार ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट! कैबिनेट में लिया गया ये बड़ा फैसला
सरकार ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट! कैबिनेट में लिया गया ये बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में मंगलवार को रबी की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: सरकार ने किसानों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है. सरकार ने दालों ओर रबी की फसल की MSP में इजाफा कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक MSP मसूर की बढ़ाई गई है. इसकी MSP में 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है. केंद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में मंगलवार को रबी की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दी है. केंद्रीय कैबिनेट और CCEA के बीच आज हुई बैठक में ये फैसला लिया गया.
किस फसल की MSP में कितनी बढ़ोत्तरी
अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें 2022-23 के रबी के छह फसलों के रेट निर्धारित किए गए. ये फैसले इसलिए किए गए ताकि कृषि की उत्पादकता बढे. किसानो की आय में बढ़ोतरी हो सके. उन्होंने बताया कि गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 110 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है. वहीं, जौ की MSP में 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है. चना की MSP में 105 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर की 500 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों की 400 रुपये प्रति क्विंटल और कुसुम की MSP में 209 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है.
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
यह खबर से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. किसान कई दिनों से दालों और रबी फसलों पर MSP बढ़ने के इंतजार कर रहे थे. गौरतलब है कि इससे पहले जून में केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP बढ़ाई थी. सरकार ने तब 2022-23 के लिए धान की MSP 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया था. जून में सरकार ने खरीफ की 14 फसलों की 17 किस्मों की MSP बढ़ाई थी.
जून में तुअर दाल की MSP भी बढ़ी थी
सरकार ने जून में तिल की MSP 523 रुपये बढ़ाई थी. इसके अलावा तुअर दाल और उड़द दाल की MSP में 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. 17 किस्मों की MSP में बढ़ोत्तरी के कारण इसका बजट बढ़कर 1 लाख 26 हजार हो गया था.
रबी फसलों की MSP में पिछले साल भी बढ़ोत्तरी की गई थी
सरकार ने पिछले साल भी रबी फसलों की MSP में बढ़ोत्तरी की थी. पिछले साल सबसे अधिक MSP सरसों और मसूर की बढ़ाई गई थी. इन दोनों फसलों की MSP 400-400 रुपये बढ़ाई गई थी. जौ की MSP 1600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1635 रुपये कर दी गई थी. वहीं, चने की MSP 130 रुपये बढ़ाकर 5230 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई थी. सूरजमुखी की MSP 114 रुपये बढ़ाने का फैसला किया गया था.
टैग्स