होम / बिजनेस / सिर्फ 12 दिन में डबल से अधिक मिला रिटर्न, जानिए मालामाल करने वाले इस शेयर का नाम

सिर्फ 12 दिन में डबल से अधिक मिला रिटर्न, जानिए मालामाल करने वाले इस शेयर का नाम

13 अक्टूबर को फिल्म मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रिब्यूटर और एग्जिबिशन कंपनी के शेयर का भाव 303.20 रुपये था, जो अब 623.80 रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मंगलवार (25 अक्टूबर, 2022) को जहां एक तरफ शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, वहीं एक शेयर ऐसा भी था, जिसने अपर सर्किट को छू लिया. जहां एक तरफ कई शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही थी, वहीं यह शेयर निवेशकों को मालामाल कर रहा था और यह शेयर फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी टिप्स फिल्म्स का था.

बाजार गिरा, पर टिप्स के शेयर ने अपर सर्किट छुआ
मंगलवार को टिप्स फिल्म्स के शेयर ने 10 फीसदी अपर सर्किट के साथ कारोबार किए. जब बाजार बंद हुआ था, तब इसके प्रति शेयर का भाव 623.80 रुपये था. पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसमें 56.70 रुपये यानी 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली. यह इस कंपनी के शेयर का पिछले 52 सप्ताह के कारोबार का सबसे हाई वैल्यू भी है.

बीएसई और एनएसई में गिरावट देखने को मिली
गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स 287.70 यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 59,543.96 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 74.40 यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,656.35 अंक पर बंद हुआ, पर टिप्स के शेयर अपर सर्किट के साथ बंद हुए.

सिर्फ 12 दिन में डबल से अधिक मिला रिटर्न
13 अक्टूबर को फिल्म मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रिब्यूटर और एग्जिबिशन कंपनी के शेयर का भाव 303.20 रुपये था, जो अब 623.80 रुपये है. यानी महज 12 दिनों में इस कंपनी के शेयर्स ने निवेशकों को लगभग 106 फीसदी का रिटर्न दिया. यदि किसी ने 13 अक्टूबर को इस कंपनी के शेयर में एक लाख रुपये इन्वेस्ट किए होंगे तो उसे लगभग 330 शेयर मिले होंगे. उस हिसाब से उसकी वैल्यू अब 2,05,854 रुपये हो गई होगी. यानी सिर्फ 12 दिनों में पैसा डबल से अधिक हो गया.

BSE ने स्पष्टीकरण मांगा
इतनी जबर्दस्त उछाल को देखते हुए BSE ने भी टिप्स फिल्म्स लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा है और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कंपनी के बारे में नई जानकारी बाजार को सूचित करने के लिए कहा है.

कंपनी का बयान
कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि 2021 में वीडियो सब्सक्रिप्शन में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई. पेड सब्सक्रिप्शन भी 80 मिलियन के पार चला गया. इन सबके कारण रेवेन्यू भी 5,600 करोड़ रुपये हो गया. मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी रिलीज के 12 महीनों के भीतर फिल्म की लागत का 100 प्रतिशत राइट ऑफ  में डाल देगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

15 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago