होम / बिजनेस / चीन का साथ छोड़ भारत में फोन बना सकती है ये दिग्गज कंपनी, ऐसे मिलेगा फायदा

चीन का साथ छोड़ भारत में फोन बना सकती है ये दिग्गज कंपनी, ऐसे मिलेगा फायदा

कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने के चलते अभी भी चीन के कुछ इलाकों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा, चिप की आपूर्ति में कमी गूगल को परेशान किए हुए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गूगल अपने स्मार्टफोन Pixel को भारत में तैयार कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक भारत में पिक्सल फोन का प्रोडक्शन शुरू करने की योजना पर काम कर रही है. अगर ऐसा होता है, तो यह चीन के लिए बड़ा झटका होगा. क्योंकि वर्तमान में कंपनी अपने पिक्सल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग चीन में कर रही है.

चीन में आ रही परेशानी
सर्च इंजन जाइंट गूगल को चीन में प्रोडक्शन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने के चलते अभी भी चीन के कुछ इलाकों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा, चिप की आपूर्ति में कमी गूगल को परेशान किए हुए है. ऐसे में वह एक नई लोकेशन की तलाश में है और भारत उसे सबसे बेहतर विकल्प नज़र आ रहा है.   

पिचाई ने दिए थे संकेत
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने इस साल की शुरुआत में भारत में पिक्सल फोन के निर्माण की योजना पर विचार किया था, लेकिन इस पर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है. यदि कंपनी भारत में गूगल पिक्सल फोन के उत्पादन का फैसला लेती है, तो भारत में प्रोडक्शन के लिए जरूरी उपकरणों को चीन से आयात करना होगा.

एप्पल से सीधा मुकाबला
रिपोर्ट बताती है कि अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) ने 5,00,000 से 10,00,000 पिक्सेल स्मार्टफोन बनाने के लिए बोलियां मांगी हैं. कंपनी गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के लिए भारत के साथ-साथ वियतनाम को भी बड़े विकल्प के तौर पर देख रहा है. बता दें कि पिक्सल का मुख्य मुकाबला Apple के iPhone के साथ है. हाल ही में एप्पल ने चीन पर उत्पादन निर्भरता कम करने के लिए भारत में iPhone निर्माण शुरू करने का ऐलान किया है. एप्पल अपने आइफोन को चेन्नई के निकट Foxconn Factory में बनवाएगी. ऐसे में यदि अल्फाबेट इंक गूगल पिक्सेल को भारत में बनाने का ऐलान करती है, तो ये बड़ी बात होगी.

क्या होगा फायदा? 
भारत में पिक्सल फोन के उत्पादन का सबसे बड़ा फायदा तो यही होगा कि स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलेगा. इसके अलावा, संभव है कि भारत में फोन की कीमत कुछ कम हो जाए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 seconds ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

10 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

21 minutes ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

36 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 seconds ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

36 minutes ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

10 minutes ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

21 minutes ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

16 hours ago