✕

होम / बिजनेस / अपने इतिहास की सबसे बड़ी डील करने को तैयार है Google, इतने बिलियन से होगा अधिग्रहण

अपने इतिहास की सबसे बड़ी डील करने को तैयार है Google, इतने बिलियन से होगा अधिग्रहण

जिस कंपनी को गूगल खरीदने की तैयारी कर रही है उसके ग्राहकों फाइनेंशियल सेक्‍टर में काम करने वाले कई बड़े नाम मौजूद हैं. इनमें मार्गन स्‍टेनली और डॉक्‍यूसाइन शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की टॉप 5 सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Google की पेरेंट कंपनी Alphabet आने वाले दिनों में अपने इतिहास की सबसे बड़ी डील करने जा रही है. Google साइबर सिक्‍योरिटी सेक्‍टर में काम करने वाली टेक कंपनी विज को खरीदने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है. ये सौदा 23 बिलियन डॉलर में फाइनल हो सकता है. अगर ये सौदा फाइनल हुआ तो ये Google के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा. 

आखिर क्‍या करती है विज? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल जिस साइबर सिक्‍योरिटी कंपनी विज का अधिग्रहण करने जा रही है वो साइबर सिक्‍योरिटी के क्षेत्र में काम करने वाली एक कंपनी है. इस कंपनी की शुरुआत इजराइल में हुई थी. लेकिन अभी कंपनी का हेडऑफिस अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में स्थित है. विज क्‍लाउड बेस्‍ड साइबर सिक्‍योरिटी सेवाएं देने का काम करती है. कंपनी के ग्राहकों की सूची को देखें तो उसमें फाइनेंशियल सेक्‍टर में काम करने वाले कई बड़े नाम मौजूद हैं. इनमें मार्गन स्‍टेनली(Morgan Stanley) और डॉक्‍यूसाइन (Docusign) शामिल हैं.  विज माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) और अमेजन (Amazon) जैसी दिग्‍गज कंपनी के साथ भी पार्टनर बनकर काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या 25 हजार मिनिमम सैलरी का तोहफा देंगी वित्‍त मंत्री, श्रम मंत्रालय ने की है मांग

350 मिलियन से ज्‍यादा रहा है कंपनी का रेवेन्‍यू 
विज की विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2023 में कंपनी का रेवेन्‍यू 350 मिलियन डॉलर रहा था. कंपनी जिन देशों में काम करती है उनमें अमेरिका, एशिया, इजराइल, में काम करती है. कंपनी के इन देशों में 900 से ज्‍यादा कर्मचारी हैं. कंपनी अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए 400 लोगों को और हायर करने की तैयारी कर रही है. कंपनी आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस का भी बड़े व्‍यापक स्‍तर पर इस्‍तेमाल करती है. इस तकनीक से कंपनी आने वाले खतरे की पहचान कर रही है. 

2012 में हुआ था सबसे बड़ा सौदा 
अगर ये डील हो जाती है तो गूगल के इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी. बीते सालों में गूगल ने सबसे ज्‍यादा पैसे मोटोरोला मोबिलिटी को खरीदने में खर्च किए हैं. गूगल ने इस डील पर 12.5 बिलियन डॉलर खर्च किए थे. हालांकि इस सौदे में गूगल को नुकसान भी उठाना पड़ा. बाद में जब उसने मोटोरोला को बेचा तो उसे केवल 2.91 बिलियन डॉलर हासिल हुए थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.