✕

होम / बिजनेस / Google-backed ShareChat ने जुटाया फंड, जानें कितना और कहां से आया फंड?

Google-backed ShareChat ने जुटाया फंड, जानें कितना और कहां से आया फंड?

शेयरचैट (Sharechat) का वैल्यूएशन 60 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 2 अरब डॉलर से नीचे आ गया है. ऐसे में अपनी की ग्रोथ बढ़ाने के लिए शेयरचैट ने अपने मौजूदा निवेशकों से फंड जुटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Google-backed शेयरचैट (ShareChat) एक डोमेस्टिक सोशल मीडिया कंपनी है,  जिसने 50 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है. कंपनी ने अपने मौजूदा निवेशक लाइटस्पीड (Lightspeed), टेमासेक (Temasek), एल्केन कैपिटल (Alkeon Capital), मूर स्ट्रैटेजिक वेंचर्स (Moore Strategic Ventures) और हार्बरवेस्ट (HarbourVest) सहित अन्य की लीडरशिप में परिवर्तनीय डिबेंचर (convertible debentures) के माध्यम से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का फंड इकट्ठा किया है.  

किस क्षेत्र में होगा निवेश?
कंपनी के अनुसार इस फंड का निवेश कंपनी को अपनी विज्ञापन लक्ष्यीकरण तकनीक  (Ad targeting technology) में और निवेश करने के साथ-साथ शेयरचैट लाइव और मोज लाइव (Moj live) पर कंज्यूमर ट्रांजेक्शन बिजनेस की ग्रोथ जारी रखने में मदद मिलेगी. शेयरचैट ऐप पहले से ही परिचालन रूप से लाभदायक है और शॉर्ट वीडियो ऐप Moj के अगले कुछ महीनों में ऑपरेशनल प्रोफिटेबिलिटी हासिल करने की उम्मीद है. 

कर्मचारियों के लिए ESOP बोनस प्रोग्राम की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेयरचैट का वैल्यूएशन 60 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 2 अरब डॉलर से नीचे आ गया है. वहीं, ये 2022 में 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अपने पीक वैल्यूएशन से एक महत्वपूर्ण गिरावट को दर्शाता है. जैसे-जैसे कंपनी प्रॉफिट की ओर बढ़ रही है, उसने एक संगठन-व्यापी ईएसओपी (Employee Stock Owenershoip Plan-ESOP) बोनस प्रोग्राम की घोषणा की है, जो उसके सभी मौजूदा कर्मचारियों के लिए ईएसओपी स्वामित्व को दोगुना कर देगा. इस कदम का उद्देश्य शीर्ष प्रतिभाओं को बनाए रखना और कंपनी को आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में ले जाने के लिए उन्हें पुरस्कृत करना है.

शेयरचैट और मोज के सीईओ ने कहा

लेटेस्ट फंडिंग राउंड पर टिप्पणी करते हुए शेयरचैट और मोज के सीईओ और को-फाउंडर अंकुश सचदेवा ने कहा कि उन्हें अपने मौजूदा निवेशकों द्वारा अपने लेटेस्ट फंडिंग राउंड को बंद करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. नए फंड का उपयोग कंपनी के मजबूत मोनेटाइजेशन प्लान्स (monetisation plans) को बढ़ावा देने और उन्हें बेलेंस्ड प्रॉफिट और उससे आगे के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-ई स्कूटर खरीदना चाहते हैं, Ola ने सबसे सस्ते स्कूटर की कीमत और घटाई, जानें नई कीमत?

वीडियो प्लेटफॉर्म के 325 मिलियन यूजर्स
ShareChat (मोहल्ला टेक) ShareChat ऐप के अलावा एक शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म मोज (Moj) भी चलाता है, जो कुल मिलाकर 325 मिलियन से अधिक यूजर्स को सेवा प्रदान कर रहा है. शेयरचैट ने 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में सामग्री की पेशकश करके भारत में सोशल मीडिया का लोकतंत्रीकरण (democratised) किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

7 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

7 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

3 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

4 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

4 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

8 hours ago