होम / बिजनेस / Semiconductor को लेकर गुजरात से आई खुशखबरी, ये कंपनी जल्‍द शुरू करने जा रही है प्‍लांट

Semiconductor को लेकर गुजरात से आई खुशखबरी, ये कंपनी जल्‍द शुरू करने जा रही है प्‍लांट

माइक्रोन इंडिया के चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर संजय मेहरोत्रा  ने कहा कि भारत ने एक बड़े सब्सिडी कार्यक्रम की घोषणा की है, जो उसे तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने में मदद करेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज तक सेमीकंडक्‍टर दूसरे देशों से मंगाने वाले भारत में भी अब जल्‍द ही सेमीकंडक्‍टर का उत्‍पादन शुरु होने वाला है. एक ओर जहां टाटा इसे लेकर अपना प्‍लांट शुरू करने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर सेमीकंडक्‍टर बनाने वाली कंपनी माइक्रोन ने कहा कि सेमीकंडक्‍टर के लिए वैश्विक केन्‍द्र बनाने का पीएम मोदी का विजन एक बड़ा इकोनॉमिक ड्राइवर होगा क्‍योकि देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थवयवस्‍था की ओर बढ़ रहा है. 

माइक्रोन भी गुजरात में लगा रही है प्‍लांट 
अमेरिकी चिप निर्माता माइक्रोन गुजरात के साणंद में अपने प्‍लांट की शुरुआत पिछले साल सितंबर में ही कर चुकी है. कंपनी 2.75 बिलियन डॉलर के सेमीकंडक्‍टर परीक्षण और पैकेजिंग यूनिट के लिए गुजरात के साणंद में शुरुआत कर चुका है. इस प्‍लांट में माइक्रोन 825 मिलियन डॉलर (6760 करोड़) रुपये का निवेश करने जा रहा है. बाकी सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाने वाली है. उन्‍होंने ये भी कहा कि माइक्रोन मेमोरी उत्‍पादन में भी एक अहम भूमिका निभाता है और एआई में इसकी बड़ी भूमिका है. हमने गुजरात में ग्‍लोबल लेवल के मेमोरी सेंटर को बनाने की घोषणा की है. 

भारत सरकार चला रही है सब्सिड कार्यक्रम 
भारत सरकार सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री को आगे बढ़ाने के लिए 10 अरब डॉलर की सब्सिडी दे रहा है. हालांकि भारत को अभी तक एक फाउंड्री नहीं मिल पाई है क्‍योंकि दुनिया के कई बड़े देश यूएस, जर्मनी, जापान और यूरोपीय यूनियन इस इंडस्‍ट्री को आकर्षित करने के लिए बड़े सब्सिडी कार्यक्रम चला रहे हैं. 

टाटा भी सेमीकंडक्‍टर को लेकर की है ये घोषणा 
वहीं टाटा समूह की ओर से एन चंद्रशेखरन ने आज सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री को लेकर कहा कि वो अगले कुछ समय में गुजरात में इसके प्‍लांट की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि गुजरात के धोलेरा में हमारी एक विशाल सेमीकंडक्टर फैब की घोषणा समापन के कगार पर है.  हम इसे 2024 में शुरू करने वाले हैं. इसके अलावा, टाटा समूह भारत सरकार और गुजरात सरकार के साथ साझेदारी में एक कौशल संस्थान भी बना रहा है, जिसका निर्माण 3.2 लाख वर्ग फुट में किया जाएगा, और जब पूरी तरह से चालू हो जाएगा तो प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, ईवी, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और हॉस्पिटैलिटी में हर साल 25,000 पेशेवरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. चंद्रशेखरन ने कहा, परियोजना का पहला चरण मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें:  वाइब्रेंट समिट में बोले पीएम मोदी, मेरी गारंटी है हम होंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

31 minutes ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

31 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.