✕

होम / बिजनेस / SBI खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, 600 नई ब्रांच खोलेगा बैंक, कस्टमर तक और बढ़ेगी पहुंच

SBI खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, 600 नई ब्रांच खोलेगा बैंक, कस्टमर तक और बढ़ेगी पहुंच

एसबीआई के चेयरमैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हम अपनी पहुंच को और ज्यादा बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने इस वित्त वर्ष में अपने नेटवर्क में और विस्तार करने की योजना बनाई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 600 नई ब्रांच खोलने की तैयारी में है. इनमें से बड़ी संख्या में रूरल ब्रांच भी होंगी. एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष में 137 ब्रांच खोली थीं. इनमें से 59 ग्रामीण इलाकों में खोली गई थीं. एसबीआई की योजना है कि वह देश में हर कस्टमर के नजदीक पहुंच सके. साथ ही अपना कारोबार भी बढ़ा सके.

SBI के 22,542 ब्रांच और 65,000 एटीएम मौजूद 

एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी (CS Setty) ने कहा कि हम फिलहाल उभरते हुए बाजारों पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं. अभी बहुत से नए विकसित हुए रिहायशी इलाकों में हमारी पहुंच नहीं है. हम तेजी से उन इलाकों में अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं. इस साल करीब 600 ब्रांच खोलने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इसकी मदद से हम कस्टमर्स को बेहतर सेवाएं दे पाएंगे. मार्च, 2024 तक देश में एसबीआई की 22,542 ब्रांच थीं. इसके साथ ही एसबीआई के 65,000 एटीएम और 85,000 बिजनेस कॉरस्पोंडेंट भी हैं.

SBI चेयरमैन ने कहा- हम 50 करोड़ भारतीयों से जुड़े 

एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि अभी हम करीब 50 करोड़ कस्टमर को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. हमें यह कहते हुए गर्व होता है कि एसबीआई हर भारतीय का बैंकर है. साथ ही हम हर परिवार से जुड़ना चाहते हैं. हम एसबीआई को देश का सबसे अच्छा बैंक बनाने में जुटे हुए हैं. सीएस शेट्टी ने कहा कि हम न सिर्फ कस्टमर बल्कि शेयरहोल्डर्स और स्टेकहोल्डर्स के हितों में भी काम करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि सभी पक्ष यह महसूस करें कि वो देश के सबसे बेहतर बैंक का एक हिस्सा हैं.

RD और SIP के फायदे वाले स्पेशल प्लान लाएगा SBI 

इससे पहले एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा था कि वह रिकरिंग डिपॉजिट (RD) और सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) में बदलाव करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि एसबीआई को कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट बनाने होंगे. डिपॉजिट बढ़ाने के लिए हमें उन्हें कई तरह के निवेश विकल्प देने होंगे. सीएस शेट्टी ने कहा था कि एसबीआई डिपॉजिट बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रहा है. हालांकि, एसबीआई रेट वॉर में नहीं फंसेगा. हम ब्याज दरों को संतुलित ही रखेंगे.हमारा अगला लक्ष्य अपने नेट प्रॉफिट को 1 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago