✕

होम / बिजनेस / Netflix निवेशकों के लिए खुशखबरी: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर

Netflix निवेशकों के लिए खुशखबरी: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर

 स्प्लिट से शेयर अधिक सुलभ होंगे और निवेशकों को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे, जबकि कंपनी की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

Netflix ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, कंपनी ने 10-फॉर-1 स्टॉक स्प्लिट (10 हिस्सों में शेयर बांटना) का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि जो भी निवेशक 10 नवंबर 2025 तक कंपनी का एक शेयर रखेगा, उसे 9 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इस कदम का उद्देश्य Netflix के शेयर को अधिक सुलभ (affordable) बनाना है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्टॉक स्प्लिट क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी अपने शेयर को छोटे हिस्सों में बांट देती है ताकि उनकी कीमत कम लगे, लेकिन निवेशक की कुल वैल्यू वैसी ही रहती है. उदाहरण के लिए, अगर किसी के पास Netflix का 1 शेयर है जिसकी कीमत ₹1,200 है, तो स्प्लिट के बाद उसके पास 10 शेयर होंगे और हर शेयर की कीमत होगी ₹120. कुल वैल्यू वही ₹1,200 रहेगी. Netflix का यह स्टॉक स्प्लिट 14 नवंबर 2025 से लागू होगा और 17 नवंबर 2025 से शेयर नए भाव पर ट्रेड करना शुरू करेंगे.

Netflix की तिमाही रिपोर्ट

Netflix ने तीसरी तिमाही में 17% साल-दर-साल रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मेंबरशिप बढ़ने, सब्सक्रिप्शन रेट एडजस्ट करने और विज्ञापन से आय में वृद्धि के कारण हुई. हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 31.5% से घटकर 28% रह गया. इसकी मुख्य वजह ब्राज़ील में टैक्स विवाद से जुड़े $619 मिलियन के एकमुश्त खर्च को बताया गया. इस खर्च की वजह से कंपनी का मुनाफा लगभग 5 प्रतिशत पॉइंट्स तक कम हो गया.

भविष्य का अनुमान

Netflix ने कहा कि अगर यह टैक्स खर्च न होता, तो कंपनी अपना मुनाफा लक्ष्य पार कर लेती. कंपनी का प्रति शेयर मुनाफा (EPS) $5.87 रहा, जो पिछले साल से 9% अधिक है, लेकिन अनुमान से $1 कम है. कंपनी को उम्मीद है कि 2025 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू में फिर से 17% की बढ़त होगी और ऑपरेटिंग मार्जिन 23.9% रहेगा. पूरे साल 2025 में Netflix की कुल आय लगभग $45.1 बिलियन रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल से 16% अधिक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें