✕

होम / बिजनेस / EPFO के करोड़ों मेंबरों के लिए खुशखबरी! अब UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

EPFO के करोड़ों मेंबरों के लिए खुशखबरी! अब UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

UPI और ATM के माध्यम से पीएफ का पैसा निकालने की नई सुविधा भारत के डिजिटल वित्तीय परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. इससे EPFO के करोड़ों मेंबरों को सीधे लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर के EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) के करोड़ों सदस्य अब जल्द ही अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा आसानी से एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) के माध्यम से निकाल सकेंगे. श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. इसके बाद से EPFO के सदस्य मई या जून के अंत तक इस नई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. यह सुविधा PF के सदस्य के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगी, जिससे उनका पैसा जल्दी और आसानी से निकाला जा सकेगा.

UPI और ATM से जल्द होगा पीएफ का पैसा निकासी

श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने इस बारे में जानकारी दी और कहा कि मई या जून के अंत तक EPFO के सदस्य अपने पीएफ का पैसा सीधे UPI और ATM से निकाल सकेंगे। सदस्य अपने PF खाते की शेष राशि UPI के माध्यम से देख पाएंगे और पात्र होने पर 1 लाख रुपये तक की तुरंत निकासी कर सकेंगे. इसके साथ ही वे अपने पसंदीदा बैंक खाते को चयन कर सकते हैं, जिससे पैसे का स्थानांतरण और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा. 

नई नियमों से आसान होगी निकासी प्रक्रिया

इस नई सुविधा के साथ, EPFO ने अपनी प्रक्रिया को काफी सरल और सुगम बना दिया है. अब सदस्य सिर्फ बीमारी, बल्कि आवास, शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण कारणों के लिए भी अपने पीएफ से पैसा निकाल सकेंगे। EPFO ने अपनी निकासी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया है और 120 डाटाबेस को एकत्र करने की दिशा में भी काम किया है. इस प्रक्रिया से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दावा प्रक्रिया भी अब पहले से कहीं अधिक तेज़ हो गई है. 

पेंशनभोगियों के लिए भी हुईं सुविधाएं

EPFO के हाल के सुधारों से पेंशनभोगियों को भी जबरदस्त लाभ हुआ है. दिसंबर से अब तक 78 लाख पेंशनभोगियों को किसी भी बैंक शाखा से धनराशि निकालने में सफलता मिली है. पहले की कई परेशानियों को खत्म किया गया है, जिससे पेंशनभोगियों को अब सुविधा मिली है.

डिजिटल वित्तीय परिर्वतन में मील का पत्थर

सुमिता डावरा ने यह भी बताया कि EPFO पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है और अब इसके 95% दावे स्वचालित हो चुके हैं. इस प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की योजना है. EPFO के सदस्य अब 10-12 लाख नए सदस्य हर महीने जोड़ रहे हैं, और वर्तमान में देश में 7.5 करोड़ से अधिक एक्टिव मेंबर हैं. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

6 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

2 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago