होम / बिजनेस / दिवाली के अगले दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, गिरावट पर बंद हुई संवत 2079 की पहली ट्रेडिंग

दिवाली के अगले दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, गिरावट पर बंद हुई संवत 2079 की पहली ट्रेडिंग

संवत 2079 की पहली ट्रेडिंग में मुनाफावसूली हावी रहने के कारण शेयर बाजार 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः जहां एक तरफ दिवाली के अगले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं संवत 2079 की पहली ट्रेडिंग में मुनाफावसूली हावी रहने के कारण शेयर बाजार 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुआ. सोने चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का कारण भारत में गोल्ड की कमी का होना बताया जा रहा है, क्योंकि ज्यादातर सोना चीन और तुर्किए (Turkey) में आयात किया जा रहा है. 

ये रहा शेयर बाजार का हाल

ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 287 अंकों की गिरावट के साथ 59,543 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 17,656 अंकों पर बंद हुआ है. बुधवार को शेयर बाजार में छुट्टी के चलते कारोबार नहीं होगा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ बंद हुआ तो 20 शेयरों में गिरावट रही है. निफ्टी के 50 शेयरें में 21 शेयर हरे निशान में बंद हुआ है तो 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 

सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल

बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी, मीडिया जैसे सेक्टर में गिरावट रही. आईटी, ऑटो, सरकारी बैंकों, फार्मा, मेटल्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी देखने को मिली. 

टॉपर शेयर्स

टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, लार्सन, डॉ रेड्डी, एसबीआई, एनटीपीसी, महिंद्रा, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट 

सर्राफा बाजार का ये रहा हाल

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,062 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी. सोने की हाजिर कीमतों में पिछले दो सप्ताह में 1,700 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान हाजिर बाजार में चांदी लगभग 5,300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.08 फीसदी या 42 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. हालांकि चांदी की बात करें, तो इसकी वायदा कीमत 0.23 फीसदी या 132 रुपये की तेजी के साथ 57,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

रुपया में आई मजबूती

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 26 पैसे बढ़कर 82.62 के स्तर पर पहुंच गया. जबकि अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 82.71 के स्तर पर खुला था.

VIDEO: सबसे ज्यादा कौन सा टूथपेस्ट बिकता है? 200 देशों पर करता है राज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

16 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago