होम / बिजनेस / 6 माह के निचले स्तर पर सोने का भाव, खरीदने वालों की है चांदी ही चांदी

6 माह के निचले स्तर पर सोने का भाव, खरीदने वालों की है चांदी ही चांदी

26 तारीख से शुरू हो नवरात्रि के पर्व के दौरान भाव क्या होंगे इसका अंदाजा करना फिलहाल मुश्किल है. हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो भाव में यह गिरावट का दौर बना रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः बुलियन मार्केट में आज गिरावट का ऐसा दौर चला कि दोनों कीमती धातुओं की कीमतें अपने पिछले छह महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं. सोना-चांदी खरीदने वालों की पौ बारह है. हालांकि पितृपक्ष में सोना और चांदी खरीदने वालों की संख्या न के बराबर रहती है, इसलिए भी भाव अभी फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले निचले स्तर पर आ गए हैं. 26 तारीख से शुरू हो नवरात्रि के पर्व के दौरान भाव क्या होंगे इसका अंदाजा करना फिलहाल मुश्किल है. हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो भाव में यह गिरावट का दौर बना रहेगा, क्योंकि डॉलर की कीमतों में फिलहाल काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. 

आज यह रहे 24 कैरेट से लेकर के 21 कैरेट के भाव

सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 552 रुपये गिरकर 49374 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमतों में 550 रुपये की गिरावट रही और ये 49176 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 750 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 414 रुपये गिरकर 37031 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. 

ऑलटाइम हाई से 6 हजार रुपये सस्ता

सोना अपने ऑलटाइम हाई से 6859 रुपये सस्ता हो गया है. इसने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था. उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिका था. 

एमसीएक्स पर ये रहा हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम के वक्त सोने की अक्टूबर 2022 की कीमत 186 रुपये गिरकर 49126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है. वहीं चांदी की दिसंबर कीमत 737 लुढ़कर 55680 रुपये प्रति किलो हो गई है. 

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सोने की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 1.66 डॉलर की तेजी के साथ 1164.35 डॉलर प्रति औंस रेट रहा. चांदी भी 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 18.98 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था. 

VIDEO: इस दिन कोई भी मूवी देखें सिर्फ 75 रुपये में

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

15 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

17 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

16 hours ago