होम / बिजनेस / सोना हुआ और 'सोणा', शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद मार्केट कैप में हुई बढ़ोतरी

सोना हुआ और 'सोणा', शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद मार्केट कैप में हुई बढ़ोतरी

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में जहां एक तरफ फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल गई, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में जहां एक तरफ फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल गई, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली. फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद ग्लोबल मार्केट्स का असर देखने को मिला और इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. 

शेयर बाजार में ये रहा हाल

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 75 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ाने के बाद बाजार सुबह गिरावट के साथ खुला था. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 337 अंकों की गिरावट के साथ 59,119  तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 17,629 अंकों पर क्लोज हुआ है. बाजार ने रिकवरी भी दिखाई लेकिन मुनाफावसूली हावी रही. शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद बुधवार के मुकाबले मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ा है और ये बढ़कर 281.70 लाख करोड़ रुपये रहा है. 

सेक्टोरल इंडेक्स का यह रहा हाल

ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल्स कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी रही. बैंकिंग सेक्टर, आईटी, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 12 शेयर हरे निशान में क्लोज हुआ है तो बाकी 18  शेयर लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 23 शेयर हरे निशान में बंद हुए बाकी 27 शेयरों में गिरावट रही.

आज के टॉप शेयर्स

टाइटन, एचयूएल, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, आईटीसी, डॉ रेड्डी, भारती एयरटेल और सन फार्मा 

आज के लूजर शेयर्स

पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट

सोना एक बार फिर से 50 हजार के पार

सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में 442 रुपये की तेजी आई और ये 50,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी भी 558 रुपये बढ़कर 58580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. 

ऐप पर करें सोने की शुद्धता की जांच

आप घर बैठे बीआईएस केयर ऐप (BIS Care App) के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. अगर सोने का लाइसेंस नंबर, हॉलमार्क या रजिस्ट्रेशन नंबर गलत है तो आप इसकी शिकायत सीधे सरकार को कर सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी भी आपको मिलती रहेगी. 

VIDEO: आखिर happyness को लेकर क्या कहते है मदर डेयरी के सीएचआर प्रद्युमन पांडेय

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2028 तक भारत की ग्रोथ में गिरावट का अनुमान, मूडीज ने जारी की रिपोर्ट

मूडीज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ 2025 के अनुमानित 7.5% से घटकर 2026 में 7% और 2027 में 6.5% रह सकती है.

12 hours ago

भारत के कपड़ा निर्यात में 2.1% की बढ़ोतरी, FY26 में ₹3.16 लाख करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

कपड़ा निर्यात में सबसे बड़ा योगदान रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का रहा. इस सेगमेंट का निर्यात ₹1,35,427.6 करोड़ से बढ़कर ₹1,39,349.6 करोड़ हो गया, यानी 2.9% की वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

क्या भारत की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय अपनी कन्विक्शन रेट में हेरफेर करती है?

एजेंसी दावा करती है कि उसकी कन्विक्शन रेट 93.6 प्रतिशत है, वह ₹1.54 लाख करोड़ की जब्त संपत्तियों को संभालती है, और आज तक कभी किसी स्वतंत्र परफॉर्मेंस ऑडिट के दायरे में नहीं आई है. यहां पढ़िए कि जब आप इसके आंकड़ों को बारीकी से देखते हैं तो क्या सामने आता है.

13 hours ago

भारत के समुद्री निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड, FY26 में ₹72,325 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

विशाखापट्टनम, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख बंदरगाहों ने कुल निर्यात मूल्य का लगभग 64% हिस्सा संभाला है. इससे इन बंदरगाहों की लॉजिस्टिक और ट्रेडिंग में अहम भूमिका साफ होती है.

13 hours ago

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच MSME समझौता, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा नया जोर

सरकार के अनुसार, यह समझौता इस बात को दर्शाता है कि दोनों देश MSME सेक्टर को समावेशी विकास, नवाचार और रोजगार सृजन का प्रमुख इंजन मानते हैं. इससे विभिन्न बाजारों में स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग भी बढ़ेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें