होम / बिजनेस / 50 हजार के नीचे आया सोने का भाव, रुपये में आई मजबूती, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का फायदा

50 हजार के नीचे आया सोने का भाव, रुपये में आई मजबूती, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का फायदा

धनतेरस से पहले एक बार फिर सोना शुक्रवार को 50 हजार रुपये प्रति भाव के नीचे चला गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः धनतेरस से पहले एक बार फिर सोना शुक्रवार को 50 हजार रुपये प्रति भाव के नीचे चला गया है. वहीं फॉरेक्स मार्केट में आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति में भी थोड़ा सा सुधार देखने को मिला. वहीं शेयर बाजार में निवेशकों ने दिवाली पहले ही मना ली क्योंकि उनको इस हफ्ते में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. 

यह रहा सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव आज 50 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. धनतेरस से पहले आज यानी 21 अक्टूबर को सोने की कीमत 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49885 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56170 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है.

एक ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 4,635 रुपये है, जो कल 4,655 रुपये थी और 24 कैरेट सोने के एक ग्राम की कीमत आज 5,056 रुपये है, जो कल 5,078 रुपये थी. स्थानीय कीमतें यहां दिखाई गई कीमतों से भिन्न हो सकती हैं. वह टीडीएस, जीएसटी, और लगाए गए अन्य करों को शामिल किए बिना डेटा दिखाती है.

शेयर बाजार में दिवाली पहले मनी

लगातार छठवें दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 104 अंक चढ़कर 59,307 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 12 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 17,567 के स्तर पर क्लोज हुआ. IT, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट रही. Q2 नतीजों के दम पर Axis Bank आज का टॉप परफॉर्मर रहा. शेयर 8.96% चढ़कर बंद हुआ. BSE पर आज 3558 शेयरों ट्रेडिंग हुई, जिसमें से 1445 शेयर हरे तो 1969 शेयर लाल निशान में रहे. 144 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए.

Nifty Top Losers

Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Divis Lab, Adani Ports, UPL, LT

Nifty Top Gainers

Axis Bank, ICICI Bank, Kotak Bank, SBI Life, HUL, Apollo Hospital

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 0.1 फीसदी बढ़ा

शुक्रवार को भारतीय रुपया (INR) 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 रुपये पर बंद हुआ. वहीं कच्चे तेल की कीमतों में 2.14 फीसदी की गिरावट हुई है, जिसके बाद यह 7217.41 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ है.

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

18 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago