✕

होम / बिजनेस / Gold-Silver: इस हफ्ते सोने और चांदी में आया खूब निखार, अब आगे कैसी रहेगी चाल?

Gold-Silver: इस हफ्ते सोने और चांदी में आया खूब निखार, अब आगे कैसी रहेगी चाल?

भारत में सोने को निवेश का बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसके अलावा फेस्टिवल और शादियों के सीजन के चलते भी इसकी डिमांड बढ़ जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध (Israel-Hamas War) की वजह से कच्चे तेल के साथ-साथ सोने-चांदी के दामों में भी उछाल जारी है. पिछले हफ्ते सोने-चांदी के दामों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के हवाले से बताया गया है कि सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत (16 अक्टूबर) में सोना 59,037 रुपए के भाव पर उपलब्ध था, जो 21 अक्टूबर को 60,693 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें, तो इस हफ्ते गोल्ड की कीमत 1,656 रुपए बढ़ी है.

इस रफ्तार से बढ़े दाम
वहीं, पिछले हफ्ते चांदी में भी हजार रुपए से ज्यादा की तेजी आई है. हफ्ते की शुरुआत में चांदी का भाव 70,572 रुपए था, जो अब बढ़कर 71,991 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. जिसका मतलब है कि इस हफ्ते इसकी कीमत 1,419 रुपए बढ़ी है. इस पूरे महीने यानी अक्टूबर में अब तक सोने-चांदी की चाल की बात करें, तो यह काफी तेज रही है. इस दौरान, Gold के दामों में 2,974 रुपए की तेजी देखने को मिली. 1 अक्टूबर को सोना 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था और अब 60,693 रुपए पर पहुंच गया है. इसी तरह, चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 71,991 रुपए पर आ गई है.

जारी रहेगी बढ़ोत्तरी
सोना-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी की एक वजह जहां इजरायल-हमास युद्ध है. वहीं, फेस्टिवल सीजन के आगाज ने भी इसमें योगदान दिया है. नवरात्र के साथ ही इन्वेस्टमेंट के शुभ मुहूर्त की भी शुरुआत हो गई है. गोल्ड में निवेश भारत में सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है और नवरात्र में इसकी बिक्री बढ़ जाती है. अब सवाल ये उठता है कि क्या सोने-चांदी के भाव और ऊपर जाएंगे या फिर इनके नीचे आने की संभावना बन रही है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं. क्योंकि दिवाली और इसके बाद शादियों के सीजन में डिमांड बढ़ेगी. माना जा रहा है कि दिवाली तक सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुंबई एशिया-प्रशांत के टॉप 20 वेल्थ हब में शामिल, वैश्विक रैंकिंग में 91वें स्थान पर: रिपोर्ट

सैविल्स की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में तेजी से बढ़ रही संपत्ति निर्माण की भूमिका; निवेश, उत्तराधिकार योजना और रियल एस्टेट पर परिवारों का जोर

1 hour ago

अडानी एनर्जी का मुनाफा 148% उछला, रेवेन्यू 10,076 करोड़ रुपये के पार; कर्ज में भी बढ़ोतरी

कंपनी के तिमाही नतीजों में मुनाफे और रेवेन्यू की मजबूत वृद्धि के साथ खर्च और कर्ज में बढ़ोतरी भी अहम पहलू हैं. निवेशकों के लिए कंपनी की आय में आगे होने वाली वृद्धि, खर्च पर नियंत्रण और कर्ज के स्तर में बदलाव पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा.

3 hours ago

AI एजेंट्स से बैंकों पर साइबर हमले का खतरा, RBI ने जारी की सख्त गाइडलाइंस; जानें क्या बदलेंगे नियम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ने के बीच केंद्रीय बैंक ने एडमिन एक्सेस, पासवर्ड, API और रियल-टाइम निगरानी को लेकर सख्ती बरतने को कहा है.

3 hours ago

बाजार में आज लौटेगी रौनक या जारी रहेगी गिरावट? गिफ्ट निफ्टी उछला, क्रूड $113 पार; इन शेयरों पर रखें नजर

गुरुवार, 22 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 460.30 अंक यानी 0.62 फीसदी गिरकर 73,249.39 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 123.70 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट आई और यह 22,687.65 पर बंद हुआ.

3 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ED की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

51 minutes ago

enGen Global ने पीयूष गुप्ता को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का प्रमुख नियुक्त किया

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में 27 साल से अधिक का अनुभव, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और डिजिटल बदलाव को गति देने की होगी जिम्मेदारी

41 minutes ago