होम / बिजनेस / खत्म होने वाला है सस्ते स्मार्टफोन का दौर? चीनी कंपनियों को लेकर आई ये बड़ी खबर

खत्म होने वाला है सस्ते स्मार्टफोन का दौर? चीनी कंपनियों को लेकर आई ये बड़ी खबर

यदि चीनी कंपनियां भारत से कारोबार समेटती हैं, तो सस्ते मोबाइल फोन का दौर खत्म हो जाएगा, क्योंकि चीनी कंपनियां कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाती हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्या सस्ते स्मार्टफोन का दौर खत्म होने वाला है? यह सवाल खड़ा हुआ है 'ग्लोबल टाइम्स' की एक रिपोर्ट से, जिसमें बताया गया है कि चाइनीज मोबाइल फोन कंपनियां अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को भारत से बाहर किसी दूसरे देश में शिफ्ट करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में चीनी कंपनियों के खिलाफ सख्ती बढ़ती जा रही है. ऐसे में ये कंपनियां किसी दूसरे देश का रुख कर सकती हैं.

इन देशों का करेंगी रुख!
चीनी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां भारत छोड़कर इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बना रही हैं. वह भारत से अपना मैन्युफैक्चरिंग कारोबार समेटना चाहती हैं, क्योंकि यहां लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट में चीनी एग्जीक्यूटिव्स के हवाले से बताया गया है कि भारत में स्मार्टफोन कंपनियों के खिलाफ मोदी सरकार की सख्ती लगातार जारी है और इस वजह से कंपनियां अब अपनी मैन्युफैक्चरिंग किसी दूसरे देश में करना चाहती हैं.

सस्ते फोन, दमदार फीचर्स 
पिछले कुछ समय से चीनी कंपनियां भारतीय एजेंसियों के निशाने पर हैं. विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियां उनकी कुंडली खंगाल रही हैं. जिससे उनमें बेचैनी बढ़ गई है. इसलिए वो भारत से अपना कारोबार समेटना चाहती है. यदि ऐसा होता है तो भारत में सस्ते मोबाइल फोन का दौर खत्म हो जाएगा, क्योंकि चीनी कंपनियां कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाती हैं.  

Oppo ने उठाया ये कदम
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने हाल में ही मिस्र की सरकार के साथ 20 मिलियन डॉलर के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट डील की है. इसी तरह, भारत में मोबाइल फोन बना रहीं कई अन्य चीनी कंपनियां देश से बाहर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर विचार करने लगी हैं. Oppo के इस कदम से साफ होता है कि वो भारत की जगह मिस्र में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है.

इस वजह से बढ़ी है सख्ती
भारत सरकार चीन की 3 स्मार्टफोन कंपनियों Oppo, Vivo और Xiaomi पर टैक्स चोरी से जुड़े मामलों की वजह से सख्ती बढ़ा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कंपनियों को डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस से टैक्स चोरी के आरोप में नोटिस मिला है और इनके खिलाफ जांच चल रही है. गौरतलब है कि भारत इससे पहले 300 से अधिक चीनी ऐप को भी बैन कर चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

16 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

15 hours ago