होम / बिजनेस / पैसा रखें तैयार, इस दिन खुलेगा हेल्थ सेक्टर की इस बड़ी कंपनी का IPO

पैसा रखें तैयार, इस दिन खुलेगा हेल्थ सेक्टर की इस बड़ी कंपनी का IPO

3 दिनों तक चलने वाला यह आईपीओ (इनिशियल पब्लिक आफरिंग) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए तीन नवंबर को खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वाले अधिकांश लोग आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक आफरिंग को मुनाफा कमाने के बेहतरीन अवसर के तौर पर देखते हैं. ऐसा ही एक अवसर जल्द मिलने वाला है. दरअसल, ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड (Global Health Limited) अपना IPO लेकर आ रही है. संभव है कि इस कंपनी से ज़्यादातर लोग परिचित न हों, इसलिए बता दें कि मेदांता अस्पतालों का परिचालन और प्रबंधन यही कंपनी संभालती है. लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि मेदंता का आईपीओ आ रहा है. 

500 करोड़ के नए शेयर 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 दिनों तक चलने वाला यह आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए तीन नवंबर को खुलेगा. ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें 5.08 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है. इस आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी लोन चुकाने और सामान्य कारोबार उद्देश्यों के लिए करेगी. बता दें कि कंपनी की वित्त वर्ष 2021-22 में कुल इनकम 2,205.8 करोड़ रुपए थी. इस दौरान उसने 196.2 करोड़ रुपए का मुनाफा भी कमाया था.

किसने की मेदंता की स्थापना?
मेदंता की स्थापना सर्जन डॉक्टर नरेश त्रेहन ने साल 2004 में की स्थापना थी. इस ब्रैंड के तहत संचालित होने वाले अस्पतालों का ऑपरेशन और मैनेजमेंट ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड देखती है. कार्लाइल ग्रुप और टेमासेक जैसे प्राइवेट इक्विटी निवेशकों द्वारा समर्थित ग्लोबल हेल्थ गुरुग्राम, इंदौर, रांची, लखनऊ और पटना में मेदांता ब्रैंड के तहत 5 अस्पतालों का एक नेटवर्क संचालित करती है. इसके अलावा नोएडा में भी एक अस्पताल तैयार किया जा रहा है. कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में SEBI के पास आईपीओ के लिए पेपर फाइल किए थे.

किसकी कितनी हिस्सेदारी?
ग्लोबल हेल्थ में डॉक्टर नरेश त्रेहन की 35% हिस्सेदारी है. जबकि मेदांता के सह-संस्थापक सुनील सचदेवा इसमें 13.43% हिस्सेदारी रखते हैं. इसके अलावा, आरजे कॉर्प लिमिटेड की 3.95% और एगियो इमेज लिमिटेड की कंपनी में 1.97% हिस्सेदारी है. अब ये भी समझ लेते हैं कि आखिर आईपीओ क्या होता है? जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है, तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है और प्राइवेट से पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

14 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago