होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, तेजी पर खुल सकते हैं बाजार, ये खबरों वाले शेयर मचाएंगे धमाल

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, तेजी पर खुल सकते हैं बाजार, ये खबरों वाले शेयर मचाएंगे धमाल

सोमवार की छुट्टी के बाद आज अमेरिकी बाजार खुलेंगे, अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट्स में अच्छी तेजी दिख रही है, एशियाई बाजार भी हल्के मजबूत है. कुल मिलाकर सेंटीमेंट अच्छे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज भी अच्छी तेजी दिखा सकते हैं, क्योंकि ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं. हालांकि अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे, इसलिए डाओ जोंस में कारोबार नहीं हुआ, लेकिन अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट आज तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं, Dow Futures 200 अंक और Nasdaq Futures 100 अंक ऊपर है. एशियाई बाजारों में SGX Nifty में भी बढ़त दिख रही है. यूरोपीय बाजार भी कल कमजोर शुरुआत के बाद मिक्स बंद हुए हैं.  

ग्लोबल मार्केट के संकेतों के अलावा आपको किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां खबरों के दम पर हलचल दिख  सकती है. 

1. DreamFolks Services की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग है. इसका शेयर प्राइस 326 रुपये प्रति शेयर है. जिनके पास इसके शेयर अलॉट हुए हैं उनको लिस्टिंग पर नजर रखनी चाहिए, जिन्हें खरीदना है उन्हें भी इस पर फोकस रखना चाहिए. 

2. Apollo Micro Systems पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि Jupiter India Fund ने 1.18 परसेंट हिस्सेदारी ओपन मार्कट के जरिए बेची है. औसत शेयर प्राइस 158.99 रुपये है. जूपिटर के पास कंपनी की 1.37 परसेंट हिस्सेदारी थी

3. Delhivery को आज फोकस में रखिएगा क्योंकि SBI Mutual Fund ने ओपन मार्केट से 1.07 लाख शेयर खरीदे हैं. इसके बाद  Delhivery में हिस्सेदारी बढ़कर 4.98 परसेंट से बढ़कर 5 परसेंट हो गई है.

4. DCW ने 1 लाख की फेस वैल्यू वाले 900 NCDs के शुरुआती आंशिक रिडेम्पशन के लिए पेमेंट किया है. कुल 35,000 NCDs हैं. ये शेयर आज फोकस में रहेगा 

5. V-Mart Retail आज फोकस में रहेगा, HSBC Bank Mauritius Limited AC Jwalamukhi Investment Holdings ने पूरी 7.04% हिस्सेदारी 2,816.29 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दी है. Plutus Wealth Management LLP ने 5.79 परसेंट हिस्सेदारी 2,815.03 रुपये प्रति शेयर पर खरीदी है.

6. Narayana Hrudayalaya ने Shiva and Shiva Orthopaedic Hospital के साथ बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेट किया है.  ये अधिग्रहण 200 करोड़ रुपये का है. 
इसके साथ ही OCDs को सब्सक्राइब करने के लिए भी करार हुआ है, इनकी वैल्यू 80 करोड़ रुपये है. 

7. Commercial Syn Bags आज फोकस में है, क्योंकि बोर्ड डायरेक्टर्स ने  2.10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड का ऐलान किया है. ये डिविडेंड 1.27 करोड़ शेयरहोल्डर्स को दिया जाएगा. रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर है. 

8. Parag Milk के प्रेफ्रेंशियल आधार पर इश्यू किए गए 1.2 करोड़ शेयरों की लिस्टिंग होगी, इस पर आज फोकस बनाकर रखिएगा 

9. NTPC ने 600 मेगावाट के झाबुआ पावर प्लांट का अधिग्रहण किया है. ये अधिग्रहण 925 करोड़ रुपये में किया गया है. ये शेयर आज फोकस में रहने वाला है 

10. PVR पर फोकस रखने की जरूरत है क्योंकि Inox के साथ मर्जर को लेकर 11 अक्टूबर को बैठक होने वाली है. जबकि 12 अक्टूबर को Inox के शेयरहोल्डर्स की बैठक होनी है. 

VIDEO: इस जेल में मिलता है 5 स्टार जैसा खाना, क्या आप भी खाना चाहेंगे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

47 seconds ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

11 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

3 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

11 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

47 seconds ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

32 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago