होम / बिजनेस / तेजी पर खुल सकते हैं भारतीय बाजार, ग्लोबल संकेत शानदार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

तेजी पर खुल सकते हैं भारतीय बाजार, ग्लोबल संकेत शानदार, इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

अमेरिकी बाजारों ने कल शानदार रिकवरी दिखाई है, कच्चा तेल भी 7 महीने के निचले स्तर तक गिर गया है, SGX Nifty से भी संकेत पॉजिटिव हैं, आज भारतीय बाजार में बढ़त की उम्मीद है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को कल काफी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ. आज बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट्स से काफी अच्छे संकेत हैं. अमेरिकी बाजार कर शानदार तेजी के साथ बंद हुए हैं. डाओ जोंस 435 अंकों की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ है. डाओ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुआ है तो नैस्डेक में भी 7 दिनों की गिरावट पर कल ब्रेक लगा है. ये 2 परसेंट की मजबूती के साथ बंद हुआ है. कच्चा तेल 7 महीने के निचले स्तर पर जा चुका है, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के नीचे फिसल चुका है, यहां से भी बाजारों को राहत है. SGX Nifty की शुरुआत भी आज बहुत शानदार रही है, ये 100 अंकों से ज्यादा मजबूती के साथ कारोबार करता दिख रहा है. आज ECB की पॉलिसी आने वाली है, अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की जा सकती है. 

ग्लोबल मार्केट्स के अलावा आज आपको किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां से आपको कमाई के मौके मिल सकते हैं, एक नजर डालते हैं. 

1. Zee Ent भी आज फोकस में रहेगा, क्योंकि NCLT ने शेयरहोल्डर्स की मीटिंग बुलाने के लिए कहा है,  NCLT की ओर से 14 अक्टूबर को ये मीटिंग करने का निर्देश जारी किया गया है. 

2. Bharti Airtel को लेकर खबर है कि कंपनी एक महीने के अंदर अपनी 5G सेवाएं शुरू कर सकती है. कंपनी की ओर से भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि दिसंबर के अंत तक मुख्य मेट्रो शहरों में 5G सेवाएं शुरू हो जाएंगी, इस पर नजर बनाकर रखिएगा

3. Dhampur Sugar की डीमर्ज कंपनी Dhampur Bio Organics की लिस्टिंग आज होने वाली है, इस पर फोकस रखिएगा 

4. Mahindra की XUV400 से आज पर्दा उठ जाएगा.  आज इसका ग्लोबल डेब्यू होने वाला है. Mahindra की ओर से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी. इस खबर के दम पर शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है

5. Schneider Electric को लेकर खबर है कि कोलकाता यूनिट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर मंजूरी मिल गई है. 12 सितंबर को फंड जुटाने पर बोर्ड बैठक होने वाली है. इस पर फोकस रखिएगा 

6. Tanla Platforms को भी आज फोकस में रखिएगा, डिविडेंड को लेकर आज बोर्ड की बैठक होने वाली है

7. Interglobe Aviation को लेकर खबर है कि कंपनी ने 2000 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील लॉन्च की है, जिसमें गंगवाल परिवार ब्लॉक डील के जरिए 2.8 परसेंट हिस्सेदारी बेचेगा. बेस प्राइस 1850 रुपये का तय हुा है, इस पर फोकस रखिएगा 

8. Tamilnad Mercantile Bank का IPO 2.86 गुना सब्सक्राइब होकर कल बंद हुआ है. रिटेल हिस्सा 6.48 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जबकि NII हिस्सा 2.94 गुना भरा है., QIB हिस्सा 1.62 गुना सब्सक्राइब होकर भरा है.

9. Blue Star आज फोकस में रहेगा, क्योंकि SBI MF ने 2.67 लाख शेयरों की खरीदारी की है. इस खरीद के बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 7.24 परसेंट से बढ़कर 7.51 परसेंट हो गई है. 

10. Reliance Power की आज फंड जुटाने पर बोर्ड बैठक होने वाली है, इस पर नजर रखिएगा, कोई भी ऐलान शेयर में हलचल पैदा कर सकता है

VIDEO: जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.