होम / बिजनेस / बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, इन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, इन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

अमेरिकी बाजार सोमवार को भी गिरावट पर बंद हुए, लेकिन एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मिला जुला कारोबार दिखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. आज भी ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहद खराब है. अमेरिकी बाजार सोमवार को एक बार फिर टूटे. डाओ जोंस 329 अंक या 1 परसेंट से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ, नैस्डेक में भी 65 अंकों की गिरावट रही. हालांकि एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार हो रहा है. आज SGX Nifty पॉजिटिव खुला है. चीन का बाजार शंघाई आधा परसेंट से ज्यादा से कमजोर खुला है, लेकिन हैंगसेंग और निक्कई आज हल्की मजबूती दिखा रहे हैं. आज अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस नंबर्स आएंगे, इस पर नजर रखनी होगी. 

ग्लोबल मार्केट के संकेतों के बीच आपको किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां से कमाई के मौके बन सकते हैं, एक नजर डालते हैं 

खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर 

1.  Mahindra Logistics पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि कंपनी Rivigo Services और उसके प्रमोटर्स के साथ B2B एक्सप्रेस बिजनेस के अधिग्रहण के लिए बिजनेस ट्रांसफर की शुरुआत कर चुकी है. 1 नवंबर को ये अधिग्रहण पूरा होगा, ये डील 225 करोड़ रुपये की है.

2. Shree Ajit Pulp and Paper ने बताया है कि राइट्स इश्यू के आधार पर पैसे जुटाने के लिए शेयर जारी करने के लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 29 सितंबर को होगी 

3. Amara Raja Batteries ने कहा है कि उसने एक व्यवस्था के तहत Mangal Industries के बैटरी प्लास्टिक कंपोनेंट बिजनेस को अपने साथ जोड़ने के लिए सौदे का प्रस्ताव दिया है 

4. Nazara Tech, OnMobile Global पर आज फोकस रखना चाहिए क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश जारी कर दिया है. 

5. Quick Heal ने बायबैक का ऐलान किया है, 4 अक्टूबर को ये बायबैक खुलेगा और 18 अक्टूबर को बंद होगा. इस पर नजर रखिएगा. कंपनी 50 लाख शेयरों का 300 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक करेगी. 

6. Embassy Office Parks REIT पर नजर रखिएगा क्योंकि Blackstone इसके 7.7 करोड़ यूनिट्स बेचेगी जिसकी कीमत 2,650 करोड़ रुपये है. ये खबर मीडिया सूत्रों के हवाले से छपी है. ऑफर प्राइस 345 रुपये प्रति यूनिट बताया जा रहा है 

7. HeroMotocorp ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए एक Hero Gift के नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है. ग्राहकों को इसमें कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे. इस पर आज नजर बनाकर रखिएगा 

8. Mercator प्रमोटर AHM Investments ने एक लाख शेयर या करीब 0.03% हिस्सेदारी बेच दी है. इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी घटकर 3.14% हो गई है जो कि पहले 3.17% थी. इसके शेयरों पर आज फोकस रखना चाहिए 

9. Mastek आज फोकस में रहेगा क्योंकि Smallcap World Fund ने 5,49,676 शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदे हैं. इन शेयरों का औसत भाव 1,759.97 रुपये प्रति शेयर है. Hornbill Orchid India Fund ने 1,760.01 रुपये प्रति शेयर पर 4,29,086 शेयर बेचे हैं.

10. Orient Bell पर नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी ने बैंगलुरू में अपने Hoskote प्लांट के पूरा होने का ऐलान किया है. इससे कंपनी कुल क्षमता 32 MSM सालाना से बढ़कर 33.8 MSM हो जाएगी.

VIDEO: Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

2 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

5 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

2 minutes ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

16 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

4 hours ago