होम / बिजनेस / खराब ग्लोबल संकेत फिर बिगाड़ेंगे बाजार का मूड, लेकिन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

खराब ग्लोबल संकेत फिर बिगाड़ेंगे बाजार का मूड, लेकिन खबरों वाले शेयरों से हो सकती है कमाई

अमेरिकी बाजारों का मूड खराब बना हुआ है, कहीं से भी रिकवरी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, अब अगले हफ्ते होने वाली फेड की बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कल अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय बाजार गिरावट पर बंद हुए थे. आज भी भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं है. अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए हैं. डाओ जोंस 173 अंक फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है. नैस्डेक 167 अंक या 1.5 परसेंट गिरकर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में भी आज सुस्ती दिख रही है, जापान का निक्केई 300 अंकों से ज्यादा कमजोर है, हैंगसेंग 190 अंक टूटा हुआ है. SGX Nifty में भी 100 अंकों की गिरावट है. 

तो कुल मिलाकर बाजार का सेटअप गिरावट के साथ खुलने को तैयार है, लेकिन आपको आज किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां से आप कुछ मुनाफा कमा सकते हैं. 

1. Escorts Kubota पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि EKI, KAI के कंपनी में मर्जर को बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है. अगले साल 1 अप्रैल 2023 तक विलय की इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य है. 

2. Ujjivan Small Finance Bank का QIP गुरुवार को बंद हो गया, 22.6 करोड़ शेयर जारी करके 475 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. इश्यू प्राइस 21 रुपये प्रति शेयर था. 12 सितंबर को ये QIP खुला था. 

3. Harsha Engineers का IPO दूसरे दिन  10.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसमें NII का हिस्सा 24.91 गुना, रिटेल हिस्सा 9.14 गुना और QIBs का हिस्सा 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसका इश्यू प्राइस 314-330 रुपये प्रति शेयर है. 

4. Indo Borax & Chemicals पर आज नजर रखिएगा क्योंकि कंपनी ने कहा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रस्ताव दिया है कि पीतमपुरा के मौजूदा प्लांट पर एक नया प्लांट लगाया जाए, जहां पर बोरिक एसिड डेरिवेटिव्स और उससे जुड़े उत्पाद बनेंगे. 

5. Tata Power की सब्सिडियरी Tata Power Solar Systems को गुजरात में SJVN के लिए 100 मेगावॉट के प्रोजेक्ट के लिए 612 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. लेटर ऑफ अवॉर्ड मिलने के 11 महीने बाद ये प्रोजेक्ट चालू हो जाएगा. Tata Power पर आज नजर रखनी चाहिए

6. Future Lifestyle Fashions में Pioneer Investment Fund ने 3.98 लाख शेयर यानी करीब 0.2 परसेंट हिस्सेदारी बेच दी है. कंपनी की हिस्सेदारी 2.64 परसेंट से घटकर 2.44 परसेंट हो गई है. इस पर आज फोकस रखिएगा.

7. MTAR Technologies पर आज फोकस रखिएगा क्योंकि कंपनी को क्लीन एनर्जी सेगमेंट में 540 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

8. PVR में Plenty Private Equity FII I ने 7.62 लाख शेयर यानी करीब 1.24 परसेंट हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेच दी है. औसत कीमत 1,877.14 रुपये प्रति शेयर है. इसके अलावा Plenty Private Equity Fund I ने 10.76 लाख शेयर यानी करीब 1.76 परसेंट हिस्सेदारी बेची है. औसत भाव 1,887.04 रुपये प्रति शेयर है

9. UPL, इस एग्रोकेमिकल कंपनी पर आज फोकस रखिएगा, क्योंकि इसने मुंबई की रीन्यूएबल एनर्जी कंपनी CleanMax Enviro Energy Solutions के साथ करार किया है. ये मिलकर गुजरात में हाइब्रिड सोलर विंड एनर्जी पावर प्लांट लगाएंगी. 

10. Adani Ports and Special Economic Zone पर आज नजर रखिएगा क्योंकि Adani Ports बंगाल में अपनी क्षमता का विस्तार करेगा और उसकी सब्सिडियरी HDC Bulk Terminal ने Syama Prasad Mookerjee Port, Kolkata के साथ एक कंसेशन एग्रीमेंट किया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

18 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

14 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

14 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

14 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.