होम / बिजनेस / बाजार में आज बड़ी उथल-पुथल के संकेत, इन खबरों वाले शेयरों में रहेगा एक्शन

बाजार में आज बड़ी उथल-पुथल के संकेत, इन खबरों वाले शेयरों में रहेगा एक्शन

फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में इजाफा किया है, दुनिया भर के बाजार इस बढ़ोतरी से डरे हैं. भारतीय बाजारों पर आज इसका रिएक्शन दिखेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बुधवार को भारी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज भी संकेत अच्छे नहीं है. फेड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते अमेरिकी बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं, डाओ जोंस 522 अंक यान करीब 1.7 परसेंट, नैस्डेक भी 204 अंक या 1.79 परसेंट टूटकर बंद हुआ है. अमेरिकी वायदा बाजार डाओ फ्यूचर्स और नैस्डेक फ्यूचर्स भी 1 परसेंट के करीब कमजोर खुले हैं. एशियाई बाजारों में SGX Nifty आज 150 अंक कमजोर है. दूसरे एशियाई बाजार कोस्पी, जापान का निक्केई और हैंगसेंग करीब 1.5 से 2 परसेंट तक कमजोर हैं. आज वायदा एक्सपायरी भी है इसलिए बाजारों में आज काफी उठापटक की गुंजाइश है.

इन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच कौन से ऐसे शेयर हैं जिन पर आज आपको नजर रखनी चाहिए, जिनमें एक्शन दिख सकता है, एक नजर डालते हैं  

1. Spicejet को लेकर खबर है कि सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर लगे प्रतिबंधों को 29 अक्टूबर तक आगे बढ़ा दिया है, इसके शेयरों पर आज दबाव दिख सकता है

2. Wipro ने मूनलाइटिंग को लेकर सख्त कदम उठाया है, ऐसे 300 कर्मचारियों को जो मूनलाइटिंग कर रहे थे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, आज इसके शेयरों पर असर देखना होगा 

3. Tourism Finance Corporation पर आज ध्यान दीजिएगा क्योंकि इसमें राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज ने इसमें 4.7 परसेंट हिस्सेदारी बढ़ाई है, हिस्सेदारी अब बढ़कर 3.29 परसेंट से 7.94 परसेंट हो गई है. 

4. Treveni Engineering पर आज ध्यान रखना होगा क्योंकि 28.5 परसेंट हिस्सेदारी की डील हो चुकी है, जिसमें 11.85 परसेंट हिस्सा Nomura, GIC, ADIA सहित कई म्यूचुअल फंड्स ने लिया है 

5. Gujarat Alkalies आज फोकस में रहेगा क्योंकि गुजरात के दाहेज में मौजूद कास्टिक सोडा प्लांट का विस्तार पूरा हो चुका है. 

6. Bombay Dyeing आज फोकस में रहेगा क्योंकि राइट्स इश्यू के जरिए पूंजी जुटाने के लिए आज बोर्ड बैठक है 

7. Bajaj Finserv के 79.6 करोड़ शेयरों की आज लिस्टिंग होगी, इस पर भी आज ध्यान रखिएगा

8. Kirloskar Oil Engines ने बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने अनुराग भगानिया को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. 22 सितंबर से उनका कामकाज शुरू हो जाएगा, इसके अलावा कंपनी ने La-Gajjar Machineries में बाकी 24 परसेंट हिस्सेदारी भी खरीद ली है 

9. Ashoka Buildcon को नई BG लाइन बनाने के लिए दक्षिण पश्चिमी रेलवे से लेटर ऑफ एक्सपेटेंस (LOA) मिला है. इसमें इलेक्ट्रकिल, टेलीकम्यूनिकेशंस का काम शामिल है. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 258 करोड़ रुपये है, ये 24 महीने में पूरा करना है. 

10. Butterfly Gandhimati के OFS को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसके रिटेल कैटेगरी का हिस्सा 2.8 गुन भरा है. 

VIDEO: दुनियाभर में सस्ता लेकिन भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.