होम / बिजनेस / आज सुस्त हो सकती है भारतीय बाजारों की शुरुआत, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

आज सुस्त हो सकती है भारतीय बाजारों की शुरुआत, लेकिन इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर

बेरोजगारी के अच्छे आंकड़ों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में डर का माहौल है, यही डर दुनिया भर के बाजारों में फैला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कारोबारी हफ्ते के लिए पहले दिन भारतीय बाजारों के लिए संकेत काफी खराब हैं, अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली, डाओ जोंस 630 अंक गिरकर बंद हुआ, नैस्डेक करीब 4 परसेंट या 420 अंक टूटा है. शुक्रवार को भारतीय बाजार अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुए थे. इधर, अमेरिकी बाजारों की इस गिरावट के चलते एशियाई बाजारों का भी मूड खराब दिख रहा है. शंघाई, हैंगसेंग, स्ट्रेट टाइम्स सभी बाजार लाल निशान में ही कारोबार कर रहे हैं. साउथ कोरिया, जापान और ताइवान के बाजार आज बंद हैं. SGX Nifty में करीब 280 अंकों की गिरावट है, डाओ फ्यूचर्स और नैस्डेक फ्यूचर्स भी करीब आधा परसेंट कमजोर हैं. दरअसल ये गिरावट अमेरिका में आए बेरोजगारी के आंकड़ों के चलते आई है, जिससे ये आशंका बन रही है कि नवंबर के पहले हफ्ते में फेड अपनी पॉलिसी जारी करेगा, जिसमें एक बार फिर 0.75 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

खबरों वाले शेयरों पर नजर

इस गिरावट के माहौल में आपको किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, एक नजर डालते हैं.

1. आज से कंपनियों के तिमाही नतीजों की शुरुआत हो रही है, आज बाजार बंद होने के बाद TCS के नतीजे आएंगे. इसके अलावा दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी आज कंपनी अपनी बोर्ड बैठक में विचार करेगी, इस पर नजर बनाकर रखिएगा

2. Power Grid Corporation of India की सहायक पावरग्रिड भिंड गुना ट्रांसमिशन ने मध्य प्रदेश में ट्रांसमिशन सिस्टम को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है. सहायक ने बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड मेंटेन (बूम) आधार पर गुना के पास 400kV सबस्टेशन और भिंड के पास 220kV सबस्टेशन के निर्माण से जुड़े इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन काम के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के लिए एक परियोजना हासिल की थी.

3. Sundaram Clayton ने TVS Training and Services में 9.5% हिस्सेदारी बेच दी. कंपनी ने सहयोगी कंपनी टीवीएस ट्रेनिंग एंड सर्विसेज में 8.56 लाख शेयर बेचे हैं. इससे सहयोगी कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 30.53 फीसदी से घटकर 21.07 फीसदी हो गई है

4. Nureca पर नजर बनाकर रखिएगा क्योंकि इसकी कंपनी Nureca Technology ने नेब्युलाइजर्स और ब्लड प्रेशर मॉनिटर के लिए इंटरटेक से ISO सर्टिफिकेट हासिल किया है. कंपनी का मानना ​​है कि यह सर्टिफिकेट उसके प्रमुख ब्रांड Dr Trust के लिए नए रास्ते खोलेगा, वह इन उपकरणों को कई और देशों में निर्यात कर सकेगा

5. Tracxn टेक्नोलॉजी का IPO आज से खुल रहा है, 12 अक्टूबर तक इसमें निवेश करने का मौका है. प्राइसबैंड 75-80 रुपये प्रति शेयर का है, इश्यू के जरिए कंपनी ने एंकर बुक के जरिये 140 करोड़ रुपये जुटाए हैं

6. IDBI पर नजर रखियेगा, सरकार ने इसके विनिवेश के लिए EoI जारी किये हैं, सरकार इसमें अपनी 30.4 परसेंट हिस्सेदारी बेचेगी जबकि LIC 30.24 परसेंट हिस्सेदारी बेचेगी. आज इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

7. Navkar Corporation पर नजर बनाकर रखियेगा, कंपनी ने 175 करोड़ रुपये के मूवेबल असेट्स Adani Logistics को बेच दिये हैं. इसके शेयरों पर आज नजर रखियेगा 

8. PNC Infratech पीएनसी इंफ्राटेक ने NHAI को दो हाइब्रिड वार्षिकी परियोजनाओं के लिए वित्तीय दस्तावेज पेश किए हैं. दोनों परियोजनाएं या स्पेशल परपज व्हीकल इसकी सब्सिडियरीज कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे और अवध एक्सप्रेसवे के स्वामित्व में हैं. कंपनी ने दोनों के लिए फाइनेंशियल क्लोजर की पुष्टि के लिए NHAI से अनुरोध किया है.

9. Artson Engineering को Adani Enterprises की शाखा से 42.76 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को Adani Enterprises की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर से गैस हीट एक्सचेंजर्स को गैस बनाने के लिए 42.76 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस पर नजर रखिएगा.

10. Suzlon Energy पर फोकस रखिएगा क्योंकि विनोद आर तांती को सीएमडी नियुक्त करने के लिए सुजलॉन एनर्जी को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. बोर्ड ने 6 अक्टूबर, 2025 तक तीन साल की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में विनोद आर तांती की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

VIDEO: अब भारत में बिना क्वालिटी चेक नही आ पाएंगे विदेशी मेडिकल प्रोडक्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत बनेगा दुनिया का AI टैलेंट डेस्टिनेशन: क्रिस गोपालकृष्णन

इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन, तीन भागों वाले इंटरव्यू के अंतिम हिस्से में बताते हैं कि 21वीं सदी का विश्वविद्यालय कैसा होना चाहिए; भारत के औद्योगिक विकास में इंफोसिस के महत्व पर बात करते हैं.

7 hours ago

ग्लोबल साउथ में हीट संकट से निपटने का नया रास्ता: गवर्नेंस और सामूहिक प्रयास पर जोर

ग्लोबल साउथ में बढ़ते हीट संकट से निपटने के लिए अब पारंपरिक सोच से आगे बढ़ने की जरूरत है. विशेषज्ञों के अनुसार, बहु-क्षेत्रीय सहयोग. स्थानीय संदर्भ और मजबूत गवर्नेंस तंत्र ही इस चुनौती का प्रभावी समाधान दे सकते हैं.

8 hours ago

रीसाइक्लिंग बनेगा MSME विकास का नया इंजन: मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्र सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, कचरे को धन में बदलने की पहल से स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे.

8 hours ago

KFC India की CMO अपर्णा भवाल का इस्तीफा, अब शुरू करेंगी अपना नया बिजनेस वेंचर

अपर्णा भवाल का KFC India से इस्तीफा उनके करियर का एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है. अब उनका फोकस नए बिजनेस मॉडल के जरिए उभरते ब्रांड्स को ग्रोथ दिलाने पर रहेगा, जिससे मार्केटिंग इकोसिस्टम को भी नई दिशा मिल सकती है.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर दुनिया को भरोसा, 2025 में 7.4% ग्रोथ दर्ज: UN रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में महंगाई दर 2026 में 4.4% और 2027 में 4.3% रहने का अनुमान है, जो आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है. 

10 hours ago

बड़ी खबरें

रीसाइक्लिंग बनेगा MSME विकास का नया इंजन: मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्र सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, कचरे को धन में बदलने की पहल से स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे.

8 hours ago

भारत बनेगा दुनिया का AI टैलेंट डेस्टिनेशन: क्रिस गोपालकृष्णन

इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन, तीन भागों वाले इंटरव्यू के अंतिम हिस्से में बताते हैं कि 21वीं सदी का विश्वविद्यालय कैसा होना चाहिए; भारत के औद्योगिक विकास में इंफोसिस के महत्व पर बात करते हैं.

7 hours ago

ग्लोबल साउथ में हीट संकट से निपटने का नया रास्ता: गवर्नेंस और सामूहिक प्रयास पर जोर

ग्लोबल साउथ में बढ़ते हीट संकट से निपटने के लिए अब पारंपरिक सोच से आगे बढ़ने की जरूरत है. विशेषज्ञों के अनुसार, बहु-क्षेत्रीय सहयोग. स्थानीय संदर्भ और मजबूत गवर्नेंस तंत्र ही इस चुनौती का प्रभावी समाधान दे सकते हैं.

8 hours ago

विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय करेंसी बाजार में निवेश हुआ आसान, RBI ने हटाईं पाबंदियां

RBI का यह फैसला भारतीय करेंसी मार्केट के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. इससे निवेश बढ़ने, बाजार में स्थिरता आने और रुपए की वैश्विक पहचान मजबूत होने की उम्मीद है.

15 hours ago