✕

होम / बिजनेस / गौतम अडानी की पावर कंपनी को योगी सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी

गौतम अडानी की पावर कंपनी को योगी सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी

अडानी पावर (Adani Power) को उत्तर प्रदेश सरकार से 1,500 मेगावाट बिजली आपूर्ति का बड़ा ठेका मिलना राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) को उत्तर प्रदेश सरकार से एक बड़ी बिजली आपूर्ति परियोजना का ठेका मिला है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने 1,500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार की निविदा प्रक्रिया में सफलता हासिल की है. इस परियोजना को लागू करने के लिए कंपनी दो अरब अमेरिकी डॉलर का भारी-भरकम निवेश करेगी. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस परियोजना को इस महीने की शुरुआत में मंजूरी दी थी. आइए जानते हैं इस ऑर्डर के मिलने के बाद से कंपनी के शेयर का प्रदर्शन कैसा है? 

कंपनी के शेयर में तेजी 

अडानी पावर को यूपी सरकार से बिजली आपूर्ति का ऑर्डर मिलने के बाद से इसके शेयर में काफी तेजी आई है. सोमवार को खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 6.24 प्रतिशत की तेजी के साथ  543.95 रुपये पर कारोबार करता दिखा. 

लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट के लिए एलओए मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी पावर को शनिवार को लेटर ऑफ अथॉरिटी (एलओए) प्राप्त हुआ है, जिसके तहत कंपनी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के साथ दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर करेगी.

बिजली आपूर्ति के लिए आधुनिक संयंत्र की योजना
इस समझौते के तहत, अडानी पावर राज्य में डिजाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन (DBFOO) मॉडल पर एक अत्याधुनिक ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करेगी. यह संयंत्र 1,500 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता रखेगा और इससे 5.383 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जो बाजार में एक प्रतिस्पर्धात्मक दर मानी जा रही है.

2029-30 तक शुरू होगी बिजली आपूर्ति
अडानी पावर के सीईओ एस बी ख्यालिया ने कहा, “हमें उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिस्पर्धी निविदा जीतने की खुशी है. हम राज्य की तेज़ी से बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे.” उन्होंने आगे बताया कि कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2029-30 तक संयंत्र से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाए.

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
इस परियोजना के तहत केवल बिजली ही नहीं, बल्कि रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे. कंपनी के मुताबिक, संयंत्र और उससे जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य के दौरान लगभग 8,000 से 9,000 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. वहीं, संयंत्र चालू होने के बाद करीब 2,000 लोगों को स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago