✕

होम / बिजनेस / अडानी के बड़े भाई पर भी मेहरबान हैं लक्ष्मी, कमाई सुन हिल जाएंगे आप

अडानी के बड़े भाई पर भी मेहरबान हैं लक्ष्मी, कमाई सुन हिल जाएंगे आप

जब बात कमाई की आती है तो गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी भी पीछे नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत के बारे में तो सभी जानते हैं. वह भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं और अब वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. हाल ही में उन्होंने अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है. अडानी के आगे अब केवल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) हैं. अब एक लिस्ट के आते ही उनके भाई की दौलत पर भी चर्चा शुरू हो गई है.

लिस्ट में छठे नंबर पर
IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी भारत के रईसों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. इतना ही नहीं वह सबसे अमीर NRI बनकर भी उभरे हैं. इस लिस्ट में 1103 ऐसे भारतीयों को शामिल किया गया है, जिनकी वेल्थ 1000 करोड़ रुपए से अधिक है. 

क्या करते हैं अडानी के भाई?
अमीरों की इस लिस्ट में कुल 94 NRI हैं, जिसमें विनोद अडानी सबसे आगे हैं. पिछले साल उन्होंने रोजाना 102 करोड़ रुपए की कमाई की. दुबई में रहने वाले बड़े अडानी सिंगापुर और जकार्ता में ट्रेडिंग बिजनेस चलाते हैं. पिछले साल उनकी नेटवर्थ में 37,400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था और इसी के साथ वह दो स्थान की छलांग लगाकर भारत के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. पिछले 5 सालों की बात करें, तो इस दौरान उनकी नेटवर्थ में 850 प्रतिशत की तेजी आई है और यह 151,200 करोड़ बढ़कर 169,000 करोड़ रुपए पहुंच गई है.

कौन-कौन है लिस्ट में?
NRI अमीरों की लिस्ट में हिंदूजा ब्रदर्स 1.65 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं. स्टील टाइकून एलएन मित्तल 1.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर आए हैं. इसके बाद जय चौधरी, अनिल अग्रवाल, यूसुफ अली, शापूर पलोंजी मिस्त्री, श्री प्रकाश लोहिया, राकेश गंगवाल और विवेक चांद सहगल का नंबर है. अमीर NRIs में से 48 अमेरिका में रहते हैं. इसके बाद सबसे यूएई और यूके उनकी पसंद हैं. रिपोर्ट बताती है कि  पिछले 5 साल में गौतम अडानी भारतीय अमीरों की लिस्ट में आठवें से पहले नंबर पर पहुंचे हैं. वहीं, विनोद अडानी 2018 में 49वें नंबर थे और इस साल वह छठे नंबर पर आ गए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

9 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

11 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

12 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

13 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

12 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

9 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

11 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

11 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

14 hours ago