✕

होम / बिजनेस / MP में 1.10 लाख करोड़ रुपये निवेश करेंगे गौतम अडानी, इतने लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!

MP में 1.10 लाख करोड़ रुपये निवेश करेंगे गौतम अडानी, इतने लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!

अडानी द्वारा मध्यप्रदेश में 1.10 लाख करोड़ के निवेश से न केवल प्रदेश का औद्योगिक इकोसिस्टम मजबूत होगा, बल्कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी मिलने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मध्यप्रदेश में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने प्रदेश में निवेश को लेकर बड़ी घोषणा की है. दरअसल, गौतम अडानी ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे 2030 तक 1.20 लाख से अधिक नौकरियां उत्पन्न होंगी. यह निवेश राज्य के विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा. तो आइए जानते हैं अडानी की पूरी योजना क्या है? 

यहां निवेश करेंगे अडानी

गौतम अडानी ने अपने निवेश के प्रमुख क्षेत्रों का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप, मध्यप्रदेश में एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट प्रोजेक्ट और कोयला-गैसीकरण परियोजना पर काम कर रहा है. इसके अलावा, अडानी ग्रुप पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट-मीटर और थर्मल ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी भारी निवेश करेगा. इस निवेश से राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ भारत की आत्मनिर्भरता और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा. इन निवेशों के अलावा वह एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, एक हवाई अड्डा परियोजना और एक कोयला-गैसीकरण परियोजना के लिए भी राज्य सरकार के साथ आगे की चर्चा कर रहे हैं, जिसमें 1,00,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश शामिल होगा.

पहले ही 50,000 करोड़ का निवेश

अडानी ग्रुप ने पहले ही मध्यप्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. इस निवेश से राज्य में 25,000 से अधिक नौकरियां उत्पन्न हुई हैं. यह निवेश मुख्यतः ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और कृषि-व्यवसाय क्षेत्रों में किया गया है. अडानी ग्रुप के नए निवेश से उम्मीद है कि प्रदेश में और अधिक विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. गौतम अडानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि ये सिर्फ निवेश नहीं हैं. ये साझा यात्रा में मील के पत्थर हैं - एक ऐसी यात्रा जो मध्य प्रदेश को औद्योगिक और आर्थिक विकास में राष्ट्रीय नेता बनाएगी. वे आपके नेतृत्व में हमारे गहरे विश्वास और इस राज्य के असाधारण उत्थान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. हम एक मजबूत, अधिक समृद्ध मध्य प्रदेश के आपके दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए तैयार हैं.

अडानी ग्रुप के शेयरों का प्रदर्शन

हालांकि, भारतीय शेयर बाजार में 24 फरवरी, को अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में गिरावट देखी गई. सोमवार को खबर लिखने तक अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस एकमात्र ग्रुप स्टॉक था, जिसने 0.55  की बढ़त दर्ज की, जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनी रही. अडानी पावर और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. इस बीच, अन्य कंपनियां जैसे एसीसी, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स ने 1 प्रतिशत से कम गिरावट पर कारोबार किया. हालांकि, अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट और बाजार की उतार-चढ़ाव के बावजूद, यह निवेश राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 minutes ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 minutes ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

44 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

59 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago