होम / बिजनेस / गौतम अडानी करेंगे 100 अरब डॉलर का निवेश, इस सेक्टर पर रहेगा जोर

गौतम अडानी करेंगे 100 अरब डॉलर का निवेश, इस सेक्टर पर रहेगा जोर

गौतम अडानी आक्रामक ढंग से कारोबार को बढ़ा रहे हैं. वह नए-नए सेक्टर में एंट्री कर रहे हैं. ऐसे में कुछ सेक्टर्स में उनका मुकेश अंबानी से सीधा मुकाबला हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेसमैन गौतम अडानी आने वाले सालों में बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं. अडानी ग्रुप (Adani Group) अगले एक दशक में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा. यह इन्वेस्टमेंट मुख्य रूप से न्यू एनर्जी और डेटा सेंटर सहित डिजिटल सेक्टर में किया जाएगा. 'फोर्ब्स ग्लोबल सीईओ' सम्मेलन में गौतम अडानी ने अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि एक दशक में उनकी कंपनी 100 अरब डॉलर निवेश करेगी और इस निवेश का 70 प्रतिशत हिस्सा एनर्जी ट्रांजिशन स्पेस में होगा. 

एनर्जी ट्रांजिशन पर जोर
अडानी ने कहा कि एक समूह के रूप में, हम अगले दशक में 100 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी का निवेश करेंगे. हमने इस निवेश का 70 प्रतिशत हिस्सा एनर्जी ट्रांजिशन स्पेस के लिए निर्धारित किया है. सिंगापुर में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने आगे कहा, 'हमारे मौजूदा 20 गीगावाट नवीकरणीय पोर्टफोलियो के अलावा, नए व्यवसाय को 45 गीगावाट हाइब्रिड नवीकरणीय बिजली उत्पादन द्वारा बढ़ाया जाएगा. यह 100,000 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है, जो सिंगापुर का 1.4 गुना क्षेत्र है. इससे तीन करोड़ टन ग्रीन हाइड्रोजन का व्यावसायीकरण होगा'.

बनेगा ग्रीन डेटा सेंटर
अडानी समूह आने वाले दिनों में 45 गीगावाट हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकसित करेगा, इसके अलावा सौर पैनल, पवन टर्बाइन और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर बनाने के लिए तीन कारखाने लगाए जाएंगे. ग्रुप तीन गीगा फैक्ट्रियों की स्थापना भी करेगा. अडानी ने कहा कि आज हम ग्रीन इलेक्ट्रॉन के सबसे कम खर्चीले उत्पादक हैं, और हम सबसे कम लागत में ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन भी करेंगे. भारतीय डेटा सेंटर बाजार तेजी से बढ़ रहा है. यह क्षेत्र दुनिया के किसी भी अन्य उद्योग की तुलना में अधिक ऊर्जा की खपत करता है और इसलिए ग्रीन डेटा सेंटर बनाने का हमारा कदम एक बहुत बड़ा बदलाव है. 

चीन पर भी की टिप्पणी 
गौतम अडानी ने कहा कि भारत अविश्वसनीय अवसरों से भरा है और वास्तविक भारत के विकास की कहानी अब शुरू हो रही है. उन्होंने चीन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कभी वैश्वीकरण में अग्रणी रहा यह देश अब चुनौतियों का सामना कर रहा है. बता दें कि अडानी आक्रामक ढंग से कारोबार को बढ़ा रहे हैं. वह नए-नए सेक्टर में एंट्री कर रहे हैं. ऐसे में कुछ सेक्टर्स में उनका मुकेश अंबानी से सीधा मुकाबला हो गया है. अडानी की दौलत में बीते कुछ सालों में ज़बरदस्त उछाल आया है. वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

4 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

7 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

3 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago