होम / बिजनेस / इस सेक्टर से कमाई ने लगाए अडानी की दौलत को पंख, खतरे में जेफ बेजोस की ‘कुर्सी’

इस सेक्टर से कमाई ने लगाए अडानी की दौलत को पंख, खतरे में जेफ बेजोस की ‘कुर्सी’

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 143 अरब डॉलर पहुंच गई है. वहीं, बेजोस की नेटवर्थ 153 अरब डॉलर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी की दौलत रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में फिलहाल वह तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन ज्यादा देर तक यहां नहीं रहेंगे. क्योंकि उनकी और अमेज़न (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की नेटवर्थ का फासला लगातार कम होता जा रहा है. ऐसे में वह जल्द ही तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं.

इस बढ़ते रहे आगे 
गौतम अडानी फरवरी में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े अमीर कारोबारी बने थे. अप्रैल में उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर गई और पिछले महीने वह माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे. हाल में वह फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंछे हैं. अब उनकी नज़र दूसरे नंबर की कुर्सी पर है. 

पहले नंबर पर मस्क
जेफ बेजोस और गौतम अडानी की नेटवर्थ में सिर्फ कुछ अरब डॉलर का फासला रह गया है. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 143 अरब डॉलर पहुंच गई है. वहीं, बेजोस की नेटवर्थ 153 अरब डॉलर है. जबकि टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. इस साल अडानी की नेटवर्थ में 66.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. खासतौर पर ऑयल और नेचुरल गैस की कीमतों में उछाल से अडानी की नेटवर्थ में ज़बरदस्त उछाल आई है.

शेयर मार्केट में किया कमाल
शेयर मार्केट में अडानी ग्रुप की कंपनियों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप के कुछ शेयरों में अप्रैल 2020 से 1000 फीसदी तक तेजी आई है. इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ फुल स्पीड से भागी है. मंगलवार को भी उनकी नेटवर्थ 2.04 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. दूसरी तरफ, मुकेश अंबानी 91.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं. इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.07 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

34 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

34 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago