होम / बिजनेस / Jeff Bejos से आगे निकलने की तैयारी में हैं गौतम अडानी, इतना और लग सकता है समय

Jeff Bejos से आगे निकलने की तैयारी में हैं गौतम अडानी, इतना और लग सकता है समय

एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति में हाल के दिनों में भारी उछाल देखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति में हाल के दिनों में भारी उछाल देखा गया है. अडानी, अमजेन के संस्थापक जेफ बेजोस की कुल संपत्ति के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं. हालांकि अभी इन दोनों की नेटवर्थ में 7 बिलियन डॉलर का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद अडानी बहुत कम समय में जेफ बेजोस को भी दूसरे पायदान से खिसका सकते हैं. 

लिस्ट के अनुसार इतनी है संपत्ति

अगर हम ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट की बात करें तो फिर अमेजन के संस्थापक की कुल संपत्ति $152 बिलियन है, जबकि घरेलू उद्योगपति अडानी की संपत्ति $145 बिलियन है. इस हिसाब से इसमें 7 बिलियन डॉलर का अंतर है. हालांकि फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार अदानी और बेजोस के बीच का अंतर अधिक महत्वहीन है. फोर्ब्स के अनुसार अडानी चौथे और बेजोस तीसरे स्थान पर हैं. फोर्ब्स ने अडानी की कुल संपत्ति 151.5 अरब डॉलर बताई, जबकि बेजोस की कुल संपत्ति 151.9 अरब डॉलर बताई है.

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी अंतर

मुकेश अंबानी को ब्लूमबर्ग ने 92.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर रखा है, जबकि फोर्ब्स ने उन्हें 95.2 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर रखा है. गौतम अडानी पिछले महीने दुनिया के शीर्ष तीन सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहुंचे. ब्लूमबर्ग के अनुसार, अडानी ने एलवीएमएच मोएट हेनेसी के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़कर शीर्ष तीन में प्रवेश किया. मुकेश अंबानी और जैक मा, जिनका नाम अक्सर दोनों सूचियों में शीर्ष 10 में रहा है, कभी भी शीर्ष तीन में जगह नहीं बना पाए.

2014 से 2022 तक इतनी थी संपत्ति

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी. 16 जनवरी 2020 को यह आंकड़ा 11 अरब डॉलर पहुंचा और तब से लगातार इसमें इजाफा हो रहा है. 9 जून 2021 तक आते-आते अडानी की संपत्ति में करीब 7 गुना उछाल आया और वह 76.7 अरब डॉलर पहुंच गई. आज उनके पास 143 अरब डॉलर की संपत्ति है.

बेजोस की दौलत घटी

जिस रफ़्तार से अडानी की संपत्ति बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह कुछ ही समय में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर हासिल कर सकते हैं. फिलहाल इस कुर्सी पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं. एक तरफ जहां, अडानी की दौलत बढ़ रही है. वहीं, बेजोस की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है. 

अंबानी 9वें नंबर पर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर आ गई है. दूसरी तरफ, गौतम अडानी की संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. इस अंतर को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही अडानी बेजोस से नंबर 2 की कुर्सी छीन सकते हैं. इस दौरान, मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है. जिसकी वजह से वह फिर से टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं.

VIDEO: क्‍या बढ़ रही है हिंदी की आर्थिक ताकत क्‍या कहते हैं बीजेपी प्रवक्‍ता प्रेम शुक्‍ला

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

18 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.