होम / बिजनेस / गौतम अडानी थोड़े समय के लिए बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, सबसे आगे हैं एलन मस्क
गौतम अडानी थोड़े समय के लिए बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, सबसे आगे हैं एलन मस्क
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. एशिया के सबसे अमीर शख्स, थोड़े समय के लिए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. एशिया के सबसे अमीर शख्स, थोड़े समय के लिए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है. इस लिस्ट में उनसे आगे केवल एलन मस्क हैं. उस दौरान अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को भी रियल टाइम इंडेक्स में पीछे छोड़ दिया था.
इतनी हुई थी संपत्ति
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, भारतीय बिजनेस मैग्नेट गौतम अडानी, बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 11:53 AM IST पर, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 155.3 बिलियन डॉलर थी, जो बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली से थोड़ी सी बढ़ी हुई थी. अरनॉल्ट की संपत्ति 155.2 बिलियन डॉलर है. टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलोन मस्क 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. हालांकि, दोपहर 12:10 बजे IST, गौतम अडानी एक बार फिर बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली के पीछे तीसरे स्थान पर आ गए.
पोर्ट से लेकर के पावर सेक्टर में है बिजनेस
60 वर्षीय अडानी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने पोर्ट-टू-पावर ट्रांसमिशन साम्राज्य का विस्तार करते हुए डेटा सेंटर से लेकर सीमेंट, मीडिया और अन्य तक के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश किया है. अडानी समूह भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बंदरगाह और हवाई अड्डे के संचालक, शहरों में गैस वितरक और कोयला खानों का मालिक है. इसकी खाद्य और रसोई की आवश्यक शाखा - अडानी विल्मर भी अपने साम्राज्य के खाद्य संचालन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय और विदेशी अधिग्रहण लक्ष्यों की तलाश कर रही है.
2014 से 2022 तक इतनी थी संपत्ति
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी. 16 जनवरी 2020 को यह आंकड़ा 11 अरब डॉलर पहुंचा और तब से लगातार इसमें इजाफा हो रहा है. 9 जून 2021 तक आते-आते अडानी की संपत्ति में करीब 7 गुना उछाल आया और वह 76.7 अरब डॉलर पहुंच गई. आज उनके पास 143 अरब डॉलर की संपत्ति है.
बेजोस की दौलत घटी
जिस रफ़्तार से अडानी की संपत्ति बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह कुछ ही समय में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर हासिल कर सकते हैं. फिलहाल इस कुर्सी पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं. एक तरफ जहां, अडानी की दौलत बढ़ रही है. वहीं, बेजोस की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है.
अंबानी 9वें नंबर पर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर आ गई है. दूसरी तरफ, गौतम अडानी की संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. इस अंतर को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही अडानी बेजोस से नंबर 2 की कुर्सी छीन सकते हैं. इस दौरान, मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है. जिसकी वजह से वह फिर से टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं.
VIDEO: इस दिन कोई भी मूवी देखें सिर्फ 75 रुपये में
टैग्स