होम / बिजनेस / GAIL ने इस विदेशी कंपनी से मिलाया हाथ, Stocks पकड़ सकते हैं रफ्तार!

GAIL ने इस विदेशी कंपनी से मिलाया हाथ, Stocks पकड़ सकते हैं रफ्तार!

महारत्न का दर्जा प्राप्त सरकारी कंपनी GAIL ने अमेरिका की दिग्गज कंपनी LanzaTech के साथ एक पार्टनरशिप की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गैस कारोबार से जुड़ी दिग्गज कंपनी GAIL ने अमेरिका की एक कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है. गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने साल 2040 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह करार किया है. अमेरिका की लैंजाटेक (LanzaTech) कार्बन को यूटिलाइज करने वाली एक दिग्गज ग्लोबल कंपनी है. इसे वेस्ट कार्बन को लोगों के लिए रोजाना के उपयोग की चीजों में बदलने में महारत हासिल है. माना जा रहा है कि इस पार्टनरशिप के बाद GAIL के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है.

ये है पार्टनरशिप का उद्देश्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, GAIL और LanzaTech मिलकर यह कोशिश करेंगे कि कार्बन उत्सर्जन को कैप्चर कर लोगों के लिए उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकें. इसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को पर्यवरण में मिलने के बजाये लोगों के इस्तेमाल में लाना है और प्रकृति की रक्षा करना है. GAIL के चेयरमैन संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि LanzaTech के साथ इस तरह के करार से कंपनी काफी उत्साहित है. हमें उम्मीद है कि जो कार्बन अभी उत्सर्जित होकर पर्यावरण में मिल जाता है, उसे आम लोगों के लिए इस्तेमाल करने से पर्यावरण सुरक्षा काफी मदद मिलेगी.

शेयरों में आई है तेजी
इस पार्टनरशिप की खबर के सामने आने के बाद गुरुवार को गेल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 0.96% की तेजी दर्ज की गई और यह 110.55 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. GAIL का मार्केट कैप 72000 करोड रुपए का है और यह दुनिया की दिग्गज गैस कंपनियों में शुमार है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस कंपनी के शेयर ने 2.36%, एक महीने में 3.61%, छह महीने में 8.12% और एक साल में 15.24% का रिटर्न दिया है. जबकि पिछले 3 सालों में इसने अपने इन्वेस्टर्स को 70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 113.95 रुपए है, जिसे इसके जल्दी पार करने की संभावना है.

लार्ज कैप की कैटेगरी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गेल के शेयर लार्ज कैप शेयर की कैटेगरी में आते हैं, जिनमें उतार-चढ़ाव अपेक्षाकृत कम रहता है और निवेश करना सुरक्षित निवेश माना जाता है. इस कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी 2020 के आंकड़ों के अनुसार, गेल में 4,754 कर्मचारी हैं और दिल्ली मुख्यालय वाली ये कंपनी विदेशों में भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. वहीं, LanzaTech ने पिछले 15 सालों में Carbon Recycling Technologies विकसित करने में काफी नाम कमा लिया है. इसकी स्थापना Richard Forster ने की थी. इसमें कई निवेशकों ने पैसा लगाया हुआ है. GAIL और LanzaTech की पार्टनरशिप के तहत कार्बन कैप्चर पायलट प्रोजेक्ट्स चलाए जाएंगे. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

16 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

14 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

9 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

12 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

17 hours ago