✕

होम / बिजनेस / सड़क सुरक्षा को लेकर गडकरी की नई पहल, अब टू-व्हीलर के साथ दो ISI हेलमेट देने अनिवार्य

सड़क सुरक्षा को लेकर गडकरी की नई पहल, अब टू-व्हीलर के साथ दो ISI हेलमेट देने अनिवार्य

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह नया नियम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में सड़क सुरक्षा को सुधारने की दिशा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब हर दोपहिया वाहन के साथ दो ISI सर्टिफाइड हेलमेट देना अनिवार्य होगा. यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित ऑटो समिट के दौरान लिया गया, जिसे टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (THMA) का पूरा समर्थन प्राप्त है. गडकरी का यह कदम भारतीय सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और लंबे समय से अपेक्षित बदलाव माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली अनावश्यक मौतों को रोकना है.  

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी कदम  

भारत में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बेहद चिंताजनक है. हर साल 4,80,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1,88,000 लोग अपनी जान गंवा देते हैं. इनमें से अधिकांश मृतक 18 से 45 वर्ष की आयु के होते हैं. खासकर दोपहिया वाहनों से जुड़े हादसों में हर साल 69,000 से अधिक मौतें होती हैं, जिनमें से 50% मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं. इस बीच, THMA के अध्यक्ष राजीव कपूर ने कहा, "यह केवल एक नियम नहीं, बल्कि देश की आवश्यकता है. सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके परिवारों के लिए यह एक उम्मीद की किरण है, ताकि अब ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके."  

उद्योग जगत का समर्थन  

इस निर्णय का समर्थन करते हुए हेलमेट निर्माता संघ ने आश्वासन दिया कि वे ISI सर्टिफाइड हेलमेट के उत्पादन में वृद्धि करेंगे और देशभर में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने गडकरी की इस पहल को सड़क सुरक्षा में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह कदम भारत में सुरक्षित और जिम्मेदार दोपहिया यात्रा के नए युग की शुरुआत करेगा.  

नए नियमों के तहत 2000 रुपये तक का जुर्माना  

भारत सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम 1998 में संशोधन किया है, जिसके तहत अब टू-व्हीलर चलाने वालों को हेलमेट न पहनने या हेलमेट सही तरीके से न पहनने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना भुगतना होगा. अगर बाइक सवार हेलमेट पहनने के बावजूद उसे ठीक से नहीं पहनता है, जैसे कि हेलमेट का पट्टा ढीला हो या खुला हो, तो उसे 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अगर हेलमेट सही से बांधकर नहीं पहना गया तो भी यही जुर्माना लगाया जाएगा. कुल मिलाकर, अब हेलमेट को पूरी तरह से सही तरीके से पहनना अनिवार्य होगा, अन्यथा जुर्माना 2000 रुपये तक हो सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

5 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

20 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

22 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

4 hours ago