✕

होम / बिजनेस / G20 की बैठक में PM मोदी ने गिनाईं डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम की खूबियां

G20 की बैठक में PM मोदी ने गिनाईं डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम की खूबियां

'हमारी G20 की अध्यक्षता के दौरान, हमने एक नई प्रणाली बनाई है, जो हमारे G20 मेहमानों को भारत के लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म UPI का उपयोग करने देती है'.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने G20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक को संबोधित करते हुए भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात की. PM ने कहा कि हमने बीते कुछ सालों में एक बेहद सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती सार्वजनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है. इस डिजिटल पेमेंट्स ईकोसिस्टम ने वित्तीय समावेश के साथ-साथ आम लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया है. 

मेहमान इस्तेमाल कर सकेंगे UPI
बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा - जैसा कि आप भारत की टेक कंपनी, बेंगलुरु में मिल रहे हैं, आपको प्रत्यक्ष अनुभव होगा कि कैसे भारतीय उपभोक्ताओं ने डिजिटल भुगतान को अपनाया है. हमारी G20 की अध्यक्षता के दौरान, हमने एक नई प्रणाली बनाई है, जो हमारे G20 मेहमानों को भारत के लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म UPI का उपयोग करने देती है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय ग्राहक और उत्पादक भविष्य को लेकर आशावान हैं. हम उम्मीद करते हैं कि आप इस सकारात्मकता को वैश्विक अर्थव्यवस्था में फैलाएंगे.

कोरोना पर भी की बात
इसके साथ ही PM मोदी ने कोविड महामारी की चुनौतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोरोना से वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोर का झटका लगा है. कई देश विशेष रूप से विकासशील अर्थव्यवस्थाएं अभी भी इसके दुष्परिणामों का सामना कर रही हैं. उन्होंने कहा - आप ऐसे समय में वैश्विक वित्त और अर्थव्यवस्था के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जब दुनिया गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है. हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को भी देख रहे हैं. हालांकि, भारतीय उपभोक्ता और निर्माता भविष्य को लेकर आशान्वित एवं आश्वस्त हैं. हम आशा करते हैं कि आप उसी सकारात्मक भावना को वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रसारित करने में सक्षम होंगे. 

भारत का अनुभव आदर्श
पीएम ने कहा कि वित्त की दुनिया में प्रौद्योगिकी तेजी से आगे बढ़ रही है. महामारी के दौरान डिजिटल भुगतान ने संपर्क रहित और निर्बाध लेनदेन को सक्षम बनाया. हालांकि, डिजिटल फाइनेंस में हाल के कुछ नवाचारों में अस्थिरता और दुरुपयोग का जोखिम भी है. लेकिन मुझे आशा है कि आप यह पता लगाएंगे कि इसके संभावित जोखिमों को नियंत्रित करने के लिए मानक विकसित करते समय तकनीक की शक्ति का उपयोग अच्छे के लिए कैसे किया जा सकता है. भारत का अपना अनुभव एक आदर्श हो सकता है. हमने एक बेहद सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती सार्वजनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago