होम / बिजनेस / कल से बदल जाएगा शॉपिंग एक्सपीरियंस, शुरू होने जा रहा है भारत सरकार का ये ड्रीम प्रोजेक्ट
कल से बदल जाएगा शॉपिंग एक्सपीरियंस, शुरू होने जा रहा है भारत सरकार का ये ड्रीम प्रोजेक्ट
भारत सरकार कल से बेंगलुरु में इसका बीटा वर्जन का परीक्षण करने जा रही है, जिसके बाद बेंगलुरु के लोगों का डिजिटल शॉपिंग का अनुभव बदल जाएगा. उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं मिल पाएगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारत सरकार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट ओएन डी सी यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल ट्रांजैक्शन कि कल से शुरुआत होने जा रही है. भारत सरकार कल से बेंगलुरु में इसका बीटा वर्जन का परीक्षण करने जा रही है, जिसके बाद बेंगलुरु के लोगों का डिजिटल शॉपिंग का अनुभव बदल जाएगा. उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं बेहतरीन तरीके से मिल पाएगी. ऐसा भारत सरकार का मानना है कि ओएनडीसी भारतीय प्रोडक्ट निर्माताओं के लिए भी एक वरदान के रूप में साबित होगा। अगर इसका बीटा टेस्टिंग सफल रहता है तो उसके बाद इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा.
क्या होता है ओएनडीसी- कैसे बदलेगी दुनिया
साइबर एक्सपर्ट और सीनियर एडवोकेट पवन दुग्गल कहते हैं कि ओएनडीसी भारत सरकार के द्वारा बनाया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिस पर सभी ई-कॉमर्स कंपनियों का प्रोडक्ट आपको आसानी से मिल पाएगा. इसे इस्तेमाल करना और इसमें ट्रांजैक्शन करना पूरी तरीके से विशेष बनाया गया है और आपके डाटा प्रोटक्शन का भी पूरा ध्यान रखा गया है. ओएनडीसीके जरिए देसी प्रोडक्ट बनाने वाले निर्माताओं के लिए भी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की तरह एक लेवल प्लेइंग फील्ड मिल पाएगा.
लोकल प्रोडक्ट को मिलेगा इंटरनेशनल मार्केट
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स यानी ओएनडीसी वैश्विक स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल है,जिसका उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स को प्लेटफॉर्म केंद्रित मॉडल से ओपन नेटवर्क में स्थानांतरित करना है. चूंकि यूपीआई डिजिटल भुगतान डोमेन है इसलिए ओएनडीसी भारत में ई-कॉमर्स के लिए है. ओएनडीसी खरीदारों और विक्रेताओं को एक ओपन नेटवर्क के जरिये डिजिटल तौर पर दिखने और लेनदेन करने में समर्थ बनाएगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वे किस प्लेटफॉर्म/ ऐप्लिकेशन का उपयोग करते हैं. ओएनडीसी रिटेल, फूड से लेकर मोबिलिटी तक सभी कारोबार में बदलाव के लिए नए और व्यापक बढ़ावा देकर सिंगल नेटवर्क तैयार करते हुए व्यापारियों और ग्राहकों को सशक्त करेगा.
डाटा प्रोटक्शन होगा और मजबूत
ओएनडीसी नेटवर्क में डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं जिससे ओएनडीसी लेनदेन स्तर पर कोई भी डेटा साझा नहीं करेगा. यही नहीं ओएनडीसी निजता एवं गोपनीयता से समझौता किए बिना उसे और सुरक्षित बनाएगा। ओएनडीसी आगामी व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक के अनुपालन के लिए डिजाइन किया गया है.
टैग्स