होम / बिजनेस / नई कार से लेकर नई तकनीक के कंपोनेंट का लग रहा है फेयर, जानिए क्या है इनकी खास बात
नई कार से लेकर नई तकनीक के कंपोनेंट का लग रहा है फेयर, जानिए क्या है इनकी खास बात
इस ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो में इस बार कई दूसरे देश भी भाग लेने जा रहे हैं, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इजरायल, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, और अमेरिका सहित 15 देशों की कंपनियां भाग ले रही हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
इंटरनेशनल ऑटो एक्सपो 2023 के साथ-साथ दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो पार्ट्स कंपोनेंट शो 2023 की भी शुरुआत होने जा रही है. इस ऑटो कंपोनेंट शो में 800 से ज्यादा कंपनियां इस बार भाग लेने जा रही हैं. भारतीय ऑटो पार्ट्स निर्माता संघ (ACMA) के अनुसार महामारी के कारण 3 साल बाद आयोजित हो रही ये प्रदर्शनी 3 दिनों तक चलेगी. 12 जनवरी से लेकर 15 जनवरी 2023 के बीच ये फेयर राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है. इस प्रदर्शनी का आयोजन सीआईआई (CII) और सोसायटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) एक साथ मिलकर करते हैं.
चीन से कोई नहीं लेगा प्रदर्शनी में भाग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ACMA के महानिदेशक विनी मेहता ने जानकारी दी है इस बार के फेयर में प्रतिभागियों की संख्या 200 से ज्यादा रहने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि जब इस एक्सपो को आखिरी रूप दिया जा रहा था, तब चीन के लिए वीजा नहीं खुला था. इसलिए इस बार चीन से कोई भागीदार नहीं होगा. इस प्रतियोगिता का पिछला आयोजन वर्ष 2020 में किया गया था. उस वक्त महामारी के कारण भी चीन से किसी ने प्रतिभाग नहीं किया था. आयोजकों के अनुसार निर्यात के आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में बने कल पुर्जों की मांग बढ़ रही है और पिछले साल इनके निर्यात में 45% की बढ़ोतरी होकर ये $19 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.
इस बार के फेयर में ही EV पर रहेगा जोर
ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो में इस बार तकरीबन 1400 से नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे. लेकिन इस बार की प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वैहकिल EV पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, जिसमें ई ऑटो, ई रिक्शा, ई साईकिल, ई स्कूटर, इलेक्ट्रिक कार्गो लोडर, लाइट रिंग मशीन, EV सर्विस डिवाइस को शोकेस किया जा सकता है. इस बार इस एक्सपो की थीम टेक्नोवेशन फ्यूचर टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन रखी गई है.
प्रगति मैदान में सजेगी प्रदर्शनी
12 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक होने वाला ये फेयर प्रगति मैदान के 60000 वर्ग मीटर में लगाया जाएगा, जिसमें कई पवेलियन होंगे. इनमें प्रमुख तौर पर ईवी कंपोनेंट इनोवेशन एंड स्टार्टअप, एसीएमए सेफ ड्राइवर, एसीएमए इंडस्ट्री सर्विस, बियरिंग पवेलियन, गैरेज इक्विपमेंट पवेलियन आरईए गुजरात स्टेट पवेलियन पर बेहद खास नजर होगी.
13 जनवरी से शुरू हो रहा है ऑटोएक्सपो 2023
ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है. इस बार का ऑटोएक्सपो 18 जनवरी तक चलेगा. 13 जनवरी को केवल उन लोगों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास बिजनेस टिकट होगा. इन्हें सुबह 11:00 बजे से 7:00 बजे तक मोटर शो को देख पाएंगे. उसके बाद 14 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक एक्स्पो आम आदमी के लिए खुल जाएगा, जिसका समय 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहेगा. ऑटो एक्सपो में भीड़ को देखते हुए तय किया गया है कि रात को 7:00 बजे बाद एक्सपो के लिए एंट्री को बंद कर दिया जाएगा. ऑटो एक्सपो एक टिकट वाला इवेंट है. यहां आने वाले विजिटर्स Bookmyshow के माध्यम से ही ऑटो एक्सपो के लिए टिकट ले सकते हैं. 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए कोई टिकट आवश्यक नहीं है. 13 जनवरी के लिए टिकट के दाम ₹750 हैं, जबकि 14 और 15 जनवरी के वीकेंड के लिए ऑटो एक्सपो 2023 के टिकट की कीमत ₹475 है. आप ₹375 का टिकट लेकर बाकी दिनों में ऑटो एक्सपो का आनंद ले सकते हैं. ऑटो एक्सपो 2023 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा.
टैग्स