✕

होम / बिजनेस / बदलते Bharat पर फिदा हुए विदेशी निवेशक, बाजार में जमकर की खरीदारी

बदलते Bharat पर फिदा हुए विदेशी निवेशक, बाजार में जमकर की खरीदारी

हमारे शेयर बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेशी निवेशकों (Foreign Portfolio Investors) ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय शेयर बाजार में अच्छा-खासा निवेश किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अवधि में FPIs ने 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. दरअसल, भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर हर तरफ से पॉजिटिव खबरें आ रही हैं. देश को लेकर एक सकारात्मक माहौल निर्मित हुआ है. इस वजह से विदेशी निवेशक एक बार फिर से घरेलू बाजार की तरफ आकर्षित हुए हैं. 

आगे भी रहेंगे लिवाल 
एक्सपर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्वानुमान आशावादी नजर आ रहा है. प्रगतिशील नीतिगत सुधारों, आर्थिक स्थिरता और निवेश के आकर्षक अवसरों के चलते FPI भारतीय बाजार में निवेश जारी रख सकते हैं. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2023-24 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजारों में करीब 2.08 लाख करोड़ रुपए और डेट या बॉन्ड बाजार में 1.2 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश किया है. बीते दो वित्त वर्षों में शुद्ध निकासी के बाद FPIs की इस वित्त वर्ष में जोरदार वापसी देखने को मिली है. 

इस वजह से बने थे बिकवाल
वित्त वर्ष 2022-23 में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 37,632 करोड़ रुपए निकाले थे. इसकी एक प्रमुख वजह थी वैश्विक तौर पर केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी. वित्त वर्ष 2021-22 में एफपीआई ने 1.4 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की थी. जबकि वित्त वर्ष 2020-2021 में उन्होंने 2.74 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश किया था. इस वित्त वर्ष में भी विदेशी निवेशकों ने अच्छी-खासी खरीदारी की थी, जो बाजर के लिए शुभ संकेत हैं.

इसलिए आकर्षित हुए FPIs
आर्थिक मामलों के जानकार मानते हैं कि वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था अधिक मजबूत और स्थिर रही है, जिससे विदेशी निवेशक आकर्षित हुए हैं. यही वजह है कि उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय शेयर बाजार में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है. गौरतलब है कि हमारे शेयर बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करती है. जब विदेशी निवेशक जमकर खरीदारी करते हैं, तो बाजार सरपट दौड़ने लगता है और जैसे ही वो बिकवाल बन जाते हैं मार्केट धड़ाम से नीचे आ जाता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.