✕

होम / बिजनेस / फॉक्सकॉन तमिलनाडु में करेगी ₹15,000 करोड़ का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

फॉक्सकॉन तमिलनाडु में करेगी ₹15,000 करोड़ का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

यह निवेश न केवल तमिलनाडु बल्कि पूरे भारत के लिए वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने तमिलनाडु में ₹15,000 करोड़ के बड़े निवेश की घोषणा की है. इस निवेश से राज्य में करीब 14,000 इंजीनियरिंग नौकरियां पैदा होंगी. तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा ने इस डील को राज्य की अब तक की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग जॉब्स डील बताया है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और एआई-आधारित मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई दिशा देगी.

तमिलनाडु में फॉक्सकॉन का विस्तार

सोमवार को मंत्री टी.आर.बी. राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी दी कि फॉक्सकॉन अब वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और एआई-बेस्ड टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस तमिलनाडु में लाने जा रही है. उन्होंने कहा कि यह पहल द्रविड़ मॉडल 2.0 के तहत राज्य को हाई-टेक इंडस्ट्रीज का केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.

मुख्यमंत्री से हुई अहम बैठक

फॉक्सकॉन इंडिया के प्रतिनिधि रॉबर्ट वू ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात कर राज्य में भरोसा जताया और भारी निवेश की घोषणा की. इस साझेदारी के तहत तमिलनाडु की इन्वेस्टमेंट एजेंसी ‘गाइडेंस’ भारत की पहली एजेंसी बनेगी जो फॉक्सकॉन डेस्क स्थापित करेगी, जिससे निवेश से जुड़े कार्यों को आसान और तेज किया जा सकेगा.

मंत्री राजा ने एक्स पर लिखा कि “तमिलनाडु के लिए अब तक का सबसे बड़ा ₹15,000 करोड़ का निवेश और 14,000 इंजीनियरिंग नौकरियों की प्रतिबद्धता है. हम द्रविड़ मॉडल 2.0 के लिए मजबूत नींव रख रहे हैं,”

दक्षिण भारत में फॉक्सकॉन की बढ़ती मौजूदगी

यह घोषणा उस समय हुई जब रॉबर्ट वू ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बेंगलुरु स्थित उनके आवास ‘कावेरी’ में मुलाकात की. दोनों के बीच कर्नाटक में फॉक्सकॉन की मौजूदगी बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग व टेक्नोलॉजी सेक्टर में नए अवसर तलाशने पर चर्चा हुई. फिलहाल फॉक्सकॉन के तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में संचालन केंद्र हैं.

बता दें, फॉक्सकॉन, जिसका आधिकारिक नाम होन हाई प्रिसिशन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड है, दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. यह कंपनी एपल, सोनी और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों के लिए उत्पाद बनाती है. फॉक्सकॉन iPhone, iPad और MacBook जैसे डिवाइस तैयार करती है और वैश्विक तकनीकी सप्लाई चेन का अहम हिस्सा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें