✕

होम / बिजनेस / Physics Wallah सहित 4 IPO आज से खुले, देखें किसका ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत प्रदर्शन

Physics Wallah सहित 4 IPO आज से खुले, देखें किसका ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत प्रदर्शन

आज खुले चारों IPO ने निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है. Physics Wallah की ब्रांड वैल्यू, Emmvee की सोलर सेक्टर में मजबूत पकड़ और Workmates Core2Cloud की टेक्नोलॉजी में तेजी ग्रे मार्केट में उनकी स्थिति को मजबूती दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

मंगलवार को निवेशकों के लिए IPO मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिली है. आज एक साथ चार कंपनियों के IPO ओपन हो गए हैं, जिनमें दो मेन बोर्ड से और दो एसएमई सेगमेंट से हैं. सबसे ज्यादा चर्चा फिजिक्सवाला (Physics Wallah Ltd) के IPO की हो रही है, जबकि ग्रे मार्केट में तीनों इश्यू ने हल्की बढ़त दर्ज की है. तो आइए इन चारों आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस के बारे में जानते हैं.

1. Physics Wallah IPO: एडटेक दिग्गज का बड़ा दांव

एजुकेशन टेक कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड का IPO मंगलवार यानी 11 नवंबर से निवेश के लिए खुल गया है. यह मेन बोर्ड का इश्यू है जिसका आकार ₹3,480 करोड़ है. कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹103 से ₹109 तय किया है. यह इश्यू 13 नवंबर तक खुला रहेगा और 18 नवंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है. इसमें ₹3,100 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹380 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है. जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने ऑफलाइन और हाइब्रिड लर्निंग सेंटर का विस्तार, मार्केटिंग, लीज पेमेंट, क्लाउड और सर्वर अपग्रेड जैसे कामों में करेगी. ग्रे मार्केट में इस IPO का प्रीमियम ₹3 दर्ज किया गया है. यानी यह इश्यू लगभग 2.75% प्रीमियम पर ₹112 के आसपास लिस्ट हो सकता है.

2. Emmvee Photovoltaic IPO: सोलर एनर्जी में चमक

Emmvee Photovoltaic का IPO भी मेन बोर्ड से खुला है. इस कंपनी का इश्यू साइज ₹2,900 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 प्रति शेयर तय किया गया है. यह IPO भी 13 नवंबर तक खुला रहेगा और 18 नवंबर को लिस्टिंग की उम्मीद है. कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल और सेल निर्माता है. IPO से जुटाई गई राशि में से ₹1,621 करोड़ कंपनी अपने कर्ज चुकाने में लगाएगी. इससे इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. ग्रे मार्केट में इस इश्यू का प्रीमियम ₹20 है, जिससे यह लगभग 9.22% प्रीमियम पर ₹237 के आसपास लिस्ट हो सकता है.

3. Mahamaya Lifesciences IPO: हेल्थ सेक्टर में नई एंट्री

एसएमई सेगमेंट से महामाया लाइफसाइंसेस लिमिटेड का IPO भी मंगलवार को खुल गया है. इसका इश्यू साइज ₹70.44 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹108 से ₹114 रखा गया है. निवेशक इसमें 13 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं और इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को संभावित है. हालांकि ग्रे मार्केट में फिलहाल इस IPO का प्रीमियम तय नहीं हुआ है.

4. Workmates Core2Cloud IPO: टेक सेगमेंट का मजबूत दावेदार

एसएमई सेगमेंट का दूसरा IPO वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन लिमिटेड का है. इसका इश्यू साइज ₹69.84 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹200 से ₹204 रखा गया है. ग्रे मार्केट में इस इश्यू ने सबसे अच्छी बढ़त दर्ज की है. इसका GMP ₹28 है, यानी यह करीब 13.73% प्रीमियम पर ₹232 के स्तर पर लिस्ट हो सकता है.

ग्रे मार्केट सिग्नल्स: कौन है सबसे दमदार?

चारों में से तीन IPO ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. इनमें वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सबसे आगे है, जबकि फिजिक्सवाला और Emmvee की स्थिति भी सकारात्मक बनी हुई है. विश्लेषकों के मुताबिक, Emmvee और Workmates Core2Cloud के फंडामेंटल्स मजबूत हैं, वहीं फिजिक्सवाला का ब्रांड वैल्यू निवेशकों को आकर्षित कर सकता है. हालांकि, बाजार की अस्थिरता को देखते हुए विशेषज्ञ निवेश से पहले सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

59 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

4 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

6 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें