होम / बिजनेस / Fortune India Richest List: अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत, ये हैं टॉप 10 अमीर

Fortune India Richest List: अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत, ये हैं टॉप 10 अमीर

लिस्ट के मुताबिक अडानी समूह के गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, इसके बाद मुकेश अंबानी और शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री परिवार दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः फॉर्च्यून इंडिया की तरफ से देश के सबसे अमीर लोगों की टॉप 10 लिस्ट को जारी कर दिया गया है. लिस्ट के मुताबिक अडानी समूह के गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, इसके बाद मुकेश अंबानी और शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री परिवार दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. 

शीर्ष 10 लोगों के पास कुल 66.36 लाख करोड़ की संपत्ति में से 31.71 लाख करोड़ की संपत्ति है. इनका देश की जीडीपी का 26.67 फीसदी का हिस्सा है. 

              नाम                                संपत्ति (करोड़ रुपये में)

  1. गौतम अडानी                          10,29,984
  2. मुकेश अंबानी                            7,54,149
  3. शापूर मिस्त्री                              2,57,994
  4. राधाकृष्ण दमानी                        2,19,532
  5. अजीम प्रेमजी                            1,74,925
  6. साइरस सोली पूनावाला                1,62,848
  7. शिव नाडर                                 1,57,361
  8. कुमार मंगलम बिड़ला                  1,53,503
  9. आदि गोदरेज और फैमिली            1,40,316
  10. बजाज फैमिली                            1,21,284

अडानी ने कई सेक्टर में बिजनेस खोले

लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी ने कई सेक्टर में अपने बिजनेस को बढ़ाया है, जिसकी वजह से अभी तक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित करने वाली कंपनी अब ड्रोन, टेलीकॉम और डाटा सेंटर खोलने लगी है. वहीं मुकेश अंबानी पेट्रोकेमिकल्स और टेक्सटाइल्स के बाद केवल रिटेल और टेलीकॉम में अपने वजूद को मजबूत कर रहे हैं. टॉप 5 लिस्ट में केवल डी-मार्ट वाले राधाकृष्ण दमानी दिख रहे हैं. 

आईटी सेक्टर में केवल तीन कंपनियों के दबदबा

आईटी सेक्टर के अमीर व्यक्तियों की बात करें तो फिर टॉप 5 में से तीन एक ही कंपनी के संस्थापक हैं. हालांकि इसमें विप्रो के अजीम प्रेमजी पहले स्थान पर हैं. वहीं एचसीएल के शिव नाडर दूसरे, इंफोसिस के एन.आर नारायण मूर्ति तीसरे, एस गोपालाकृष्षन चौथे और नंदन नीलेकणी पांचवे स्थान पर काबिज हैं. 

फॉर्मा सेक्टर में ये हैं अमीर लोग

अगर बात करें फॉर्मा सेक्टर की तो कोविड के दौरान पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने टीका बनाकर काफी नाम कमाया था. अब इसके मालिक साइरस सोली पूनावाला पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर दिलीप सांघवी और फैमिली है, जिसकी कुल संपत्ति 1,19,462 करोड़ रुपये है. वहीं तीसरे स्थान पर गिरधारी लाल बावरी, बनवारी लाल बावरी और राजेंद्र अग्रवाल हैं जिनकी कुल संपत्ति 71,064 करोड़ रुपये है. चौथे स्थान पर हसमुख चूड़गर और फैमिली है, जिसकी कुल संपत्ति 66,479 करोड़ रुपये है. इसके बाद पांचवे स्थान पर सुधीर मेहता हैं, जिनकी संपत्ति 52,878 करोड़ रुपये है. 

रियल एस्टेट में हैं इनका दबदबा

रियल एस्टेट सेक्टर में डीएलएफ के केपी सिंह टॉप पर हैं. इनकी कुल संपत्ति 70,341 करोड़ रुपये है. वहीं मनोज मेंडा और राज मेंडा दूसरे स्थान पर है और इनकी संपत्ति 32,470 करोड़ रुपये है. तीसरे स्थान पर मंगल प्रभात लोढा हैं जिनकी संपत्ति 29,504 करोड़ रुपये है. चौथे स्थान पर लिस्ट के अनुसार विकास ओबरॉय हैं जिनकी संपत्ति 23,628 करोड़ रुपये है. वहीं पांचवे स्थान पर चंद्रू रहेजा हैं जिनकी संपत्ति 18,385 करोड़ रुपये है. 

VIDEO: दुनियाभर में सस्ता लेकिन भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

13 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.