होम / बिजनेस / टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आकस्मिक निधन, शोक में बिजनेस इंडस्ट्री

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आकस्मिक निधन, शोक में बिजनेस इंडस्ट्री

पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें साइसर मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है. प्राप्त सूचना के अनुसार, यह हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ. सड़क हादसे के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

 

एनसीपी एमपी सुप्रिया सुले ने मिस्त्री के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, "बहुत खराब समाचार, मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया. विश्वास नहीं हो रहा है. रेस्ट इन पीस साइरस." 

 

कार में चार लोग सवार थे
पुलिस के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे, तभी पालघर के पास हाइवे पर उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग्स भी खुल गए, लेकिन उससे मिस्त्री की जान नहीं बच सकी.

महिला डॉक्टर चला रहीं थी कार
ऐसा बताया जा रहा है कि फ्रंट सीट पर बैठे दोनों लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं. सीट बेल्ट पहनने के कारण उन दोनों लोगों की जान बच गई, जबकि पीछे बैठे दोनों लोग सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे और दोनों लोगों की मौत हो गई. जसलोक हॉस्पिटल की गायनोकॉलोजिस्ट अन्हिता पंडोले कार चला रही थीं. उनके साथ उनके पति बैठे हुए थे. कार ओवर स्पीडिंग थी. ऐसा कहा जा रहा है कि हाइवे पर लगे होर्डिंग्स के कारण उनका ध्यान भटक गया और वे अपना कंट्रोल खो बैठीं.

हादसे के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया
घटना की जानकारी देते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, "जिस कार में मिस्त्री सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है. यह सड़क दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई सूर्या नदी के पुल पर हुआ." दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मिस्त्री समेत सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में घायल अन्य दो लोगों का इलाज अभी जारी है.

हर्ष गोयनका ने भी दुख व्यक्त किया
साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनते ही आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने भी ट्विटर पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- 'दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के निधन की चौंकाने वाली खबर के बारे में सुना. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे.'

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

54 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago