होम / बिजनेस / विदेश मंत्री जयशंकर बोले जल्‍द दूर हो सकती है वीजा की समस्‍या

विदेश मंत्री जयशंकर बोले जल्‍द दूर हो सकती है वीजा की समस्‍या

एस जयशंकर ने उन लोगों को भरोसा दिया है जो अमेरिका के वीज़ा को लेकर पिछले लंबे समय से परेशान है. उन्‍होंने कहा कि मैं आपकी परेशानी और आवश्‍यकता को समझता हूं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वीज़ा को लेकर आ रही समस्‍याओं को लेकर कहा कि हमने यूएस को इस समस्‍या को जल्‍द दूर करने को लेकर आश्‍वस्‍त किया है. जिसके बाद उम्‍मीद है कि जल्‍द ही ये समस्‍या दूर हो जाएगी.  जयशंकर ने कहा कि हम जानते हैं कि ये यूएस के लिए एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन हम इसे आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे. 

विदेश मंत्री ने लोगों को दिया भरोसा 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन लोगों को भरोसा दिया है जो अमेरिका सहित कई अन्‍य देशों के वीज़ा को लेकर पिछले लंबे समय से परेशान है. उन्‍होंने कहा कि मैं आपकी परेशानी और आवश्‍यकता को समझता हूं जिसके कारण मैंने अमेरिका के सेक्रेट्री ऑफ स्‍टेट एंटोनी ब्लिंकन को कहा कि भारत इस मामले में आपसी सहयोग के साथ काम करेगा. 


लंबे समय से कई लोग कर रहे हैं वीज़ा का इंतजार 
एस जयशंकर ने कहा कि मैं जानता हूं कि बहुत स्‍टूडेंट जो लंबे समय से अपने परिवार के लोगों से नहीं मिले हैं और जो बिजनेसमैन वीज़ा न मिलने के कारण अपनी मीटिंग नहीं कर पा रहे हैं.  ये एक बड़ी और महत्‍वपूर्ण समस्‍या है.  मैने इसे सेक्रेट्री के सामने रखा है. उन्‍होंने कहा‍ कि मुझे उम्‍मीद है कि जल्‍द ही इस समस्‍या का समाधान निकल सकेगा और उन्‍हें हमसे इस मामले में जिस तरह की भी मदद की जरूरत होगी वो हम देंगे. 


जल्‍द दूर हो सकती है समस्‍या 
यूएस सेक्रेट्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि कोविड के कारण हमारी अंबेसी में सीमित लोग ही काम कर रहे थे.  लेकिन उन्‍होंने कहा कि हमारे पास एक प्‍लान है और हम वीज़ा के बैकलॉग को दूर करने पर काम कर रहे हैं.  आने वाले महीनों में मुझे लगता है कि आप इसका असर देखेंगे.  उन्‍होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोगों को वीज़ा मिले लेकिन मुझे लगता है कि आपको आने वाले दिनों में इसका नतीजा भी देखने को मिलेगा.


भारत में वीज़ा के लिए लग रहे हैं 400 से लेकर 800 दिन 
भारत में वीज़ा के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है,  जिसमें एक लंबे सिक्‍योर वीज़ा के लिए लोगों को लगभग 800 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है.  जिसमें स्‍टूडेंट और एक्‍सचेंज वीज़ा और नॉन  इमीग्रेशन वीज़ा के लिए 400 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

26 minutes ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

6 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

26 minutes ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 hour ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago