✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में हुआ $10.872 अरब का इजाफा, लगातार 5वें हफ्ते भरा भारत का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार में हुआ $10.872 अरब का इजाफा, लगातार 5वें हफ्ते भरा भारत का खजाना

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवां हफ्ता बढ़ा है. 4 अप्रैल, 2025 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 676.3 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ लगाने की होड़ के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 10.872 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 676.268 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है. पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.596 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 665.396 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संबंध में ताजा आंकड़े जारी किए हैं. केंद्रीय बैंक हर सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति के आंकड़े जारी करता है.

खूब बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 4 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 10.872 बिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ था. इसी दौरान विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजारों में भी निवेश बढ़ा है. तभी तो इस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 676.268 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 26 मार्च को भी अपने भंडार में 6.59 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर पर के रेकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में भी वृद्धि

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में खूब वृद्धि हुई है. 4 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में 9.074 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर 574.088 बिलियन डॉलर का हो गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर दोनों में हुई बढ़ोतरी

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी वृद्धि हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 4 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में 1.567 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर 79.360 बिलियन डॉलर तक चला गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 186 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 18.362 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 46 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 4.459 बिलियन डॉलर का हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.