✕

होम / बिजनेस / 8 हफ्तों के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 686.06 अरब डॉलर पर पहुंचा

8 हफ्तों के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 686.06 अरब डॉलर पर पहुंचा

सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पाकिस्‍तान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी कम हो गया है. भारत को 8 हफ्तों के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सामना करना पड़ा है. आंकड़ों को देखें तो भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 17 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है. इससे पहले भारत फॉरेक्स रिजर्व में 8 हफ्तों में 49 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका था.

8 हफ्तों बाद घटा विदेशी मुद्रा भंडार 

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दो मई 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.065 बिलियन की कमी हुई है. दरअसल, पिछला सप्ताह लगातार दूसरा ऐसा सप्ताह रहा जबकि अपने स्वर्ण भंडार में खूब कमी हुई है. तभी तो अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर $686.064 बिलियन रह गया है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 25 अप्रैल को अपने भंडार में $1.98 बिलियन की बढ़ोतरी हुई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में वृद्धि

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में वृद्धि हुई है. 2 मई 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $514 मिलियन की वृद्धि हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $581.820 बिलियन का हो गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर दोनों घटा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में फिर कमी हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते दो मई को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में $2.545 बिलियन की भारी कमी हुई. इससे एक सप्ताह पहले यानी 25 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें $207 मिलियन की कमी हुई थी. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 81.820 बिलियन का रह गया है.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 30 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 18.558 बिलियन डॉलर तक रह गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 3 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर $4.509 बिलियन का रह गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago