✕

होम / बिजनेस / फिर से आई विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 2.54 अरब डॉलर घटकर 636 अरब डॉलर रह गया

फिर से आई विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 2.54 अरब डॉलर घटकर 636 अरब डॉलर रह गया

पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 7.65 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. लेकिन 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी खजाना में गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तीन सप्ताह से जारी बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को थम गया. 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी खजाना 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.72 अरब डॉलर रह गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यह गिरावट रुपये की स्थिरता बनाए रखने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और वैश्विक आर्थिक कारकों के प्रभाव का परिणाम है. इससे पहले, पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 7.65 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

फिर से घटा विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 14 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.540 बिलियन की कमी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले इसमें $7.654 बिलियन की बढ़ोतरी हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर $635.721 बिलियन रह गया है. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था.

FCA में भारी कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में खासी कमी हुई है. 14 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $4.515 बिलियन की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर  $539.591 बिलियन तक घट गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर में हुई वृद्धि

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 14 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $1.942 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर $74.150 बिलियन पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 19 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 17.897 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 14 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. अब यह बढ़ कर $ 4.083 बिलियन का हो गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago