होम / बिजनेस / जिनके सिर सजा देश की सबसे अमीर महिला का ताज, उनके बारे में क्या जानते हैं आप?

जिनके सिर सजा देश की सबसे अमीर महिला का ताज, उनके बारे में क्या जानते हैं आप?

फोर्ब्स ने भारत के 100 अमीरों की जो लिस्ट जारी की है उसमें जिंदल ग्रुप (Jindal Group) की चेयरमैन सावित्री जिंदल का नाम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के 100 अमीरों की लिस्ट (Forbes India Top 100 Richest List 2023) जारी की है. वैसे तो इस लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर हैं, लेकिन यदि पुरुष और महिलाओं को अलग-अलग करके देखें, तो सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) महिलाओं में सबसे अमीर हैं. सावित्री जिंदल के साथ ही Forbes की लिस्ट में कई दूसरी महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि दौलत कमाने में अब महिलाएं भी पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रही हैं.  

इनका नाम भी है शामिल
फोर्ब्स के अनुसार, सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला है. जिंदल ग्रुप (Jindal Group) की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 24 अरब डॉलर है. दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) भी इस सूची में शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ 7 अरब डॉलर है. इसी तरह, लैंडमार्क ग्रुप (Landmark Group) की सीईओ रेणुका जगतियानी, यूएसवी इंडिया की चेयरमैन लीना तिवारी, ट्रैक्टर क्वीन के नाम से पहचानी जाने वालीं मल्लिका श्रीनिवासन, अनु आगा, नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर और किरण मजूमदार शॉ भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.

हर चुनौती का किया सामना
सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) की बात निकली है, तो उनके बारे में भी जानना जरूरी है. सावित्री जिंदल आज जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें अनगिनत कठिन रास्तों से गुजरना पड़ा. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया और यह साबित कर दिखाया कि असंभव कुछ भी नहीं. सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गईं, लेकिन पति के आकस्मिक निधन के बाद जब कारोबार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आई, तो उन्होंने असहजता नहीं दिखाई. पूरे विश्वास के साथ कारोबार संभाला और आज वह भारत की सबसे धनी महिला हैं. हालांकि, 2019 और 2020 में उनकी संपत्ति करीब 50% तक गिर गई थी. हालांकि, उसके बाद यह लगातार बढ़ी है.

संघर्षों से भरा रहा है जीवन
सावित्री जिंदल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है. जब वह 55 साल की थीं, तब उनके पति ओम प्रकाश जिंदल की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. ओम प्रकाश जिंदल समूह के संस्थापक थे. इसके बाद उन्होंने अपने पति का कारोबार संभाला. जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और पुरुष बाहर के काम देखते हैं. इसके चलते सावित्री को अपने पति का कारोबार संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने कारोबार की बारीकियों को सीखा, समझा और उसे बढ़ाने के प्रयास किए. शुरुआत में उन्हें मनमाफिक परिणाम नहीं मिले, लेकिन धीरे-धीरे वह कारोबार चलाने में पारंगत हो गईं. सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था. उन्होंने ओम प्रकाश जिंदल से साल 1970 में शादी की थी. फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट 2022 के अनुसार, सावित्रि जिंदल की कुल संपत्ति 17.7 अरब डॉलर थी और आज 24 अरब डॉलर है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

16 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago