होम / बिजनेस / Swiggy ने बंद किया नया वेंचर, कम हुई कंपनी की वैल्यूएशन!

Swiggy ने बंद किया नया वेंचर, कम हुई कंपनी की वैल्यूएशन!

Swiggy ने बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले से फिलहाल किसी भी व्यक्ति या नौकरी पर प्रभाव नहीं पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Swiggy भारत के सबसे पसंदीदा फ़ूड डिलीवरी ऐप्स में से एक है और इसे ग्लोबल इन्टरनेट ग्रुप Prosus का समर्थन प्राप्त है. Swiggy ने कुछ दिनों पहले एक प्रीमियम ग्रोसरी डिलीवरी प्रोग्राम की शुरुआत की थी. कंपनी द्वारा शुरू किये गए इस पायलट प्रोग्राम का नाम Handpicked था और यह डिलीवरी ऐप बैंगलोर के कुछ ही हिस्सों में काम कर रहा था. लेकिन हाल ही में किसी वजह से इस प्रोग्राम को कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया है. 

मिली पॉजिटिव सीख
Swiggy ने इस बात की पुष्टि की है और साथ ही यह खुलासा भी किया है कि कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले से फिलहाल कोई भी व्यक्ति या नौकरी पर प्रभाव नहीं पड़ा है. कंपनी के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपने कंज्यूमर्स को ज्यादा आरामदायक अनुभव प्रदान करने के लिए हम Swiggy में लगातार नए प्रस्तावों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. Handpicked की शुरुआत बैंगलोर के कुछ हिस्सों में की गयी थी और इससे हमें बहुत कुछ पॉजिटिव सीखने को मिला है. 

2 रुपये की फीस
कुछ ही दिनों पहले ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आयीं थीं जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी ने बैंगलोर, हैदराबाद, और चेन्नई जैसे शहरों में फ़ूड डिलीवरी करने के लिए 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस लगाना शुरू कर दिया था. यह फीस केवल फ़ूड ऑर्डर्स पर ही लगायी गयी थी और Swiggy के क्विक-कॉमर्स वर्टीकल Instamart पर ऐसी कोई भी फीस देखने को नहीं मिली थी. Swiggy की मानें तो इस फीस से उन्हें अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने, ऑपरेट करने और ऐप के फीचर्स को बेहतर करने में मदद मिलती है जिससे वह कस्टमर्स को शानदार अनुभव प्रदान कर सकते हैं. 

Swiggy और Decacorn स्टेटस
फ़ूड डिलीवरी ऐप Swiggy लगातार खुद को प्रॉफिटेबल बनाने, कीमतों में कटौती करने, बेकार पड़े बिजनेसों को बंद करने जैसे फैसले कर रही है. कथित तौर पर कंपनी द्वारा यह सभी फैसले स्टॉक मार्केट में जल्द डेब्यू करने के लिए उठाये जा रहे हैं. जनवरी 2023 में ही कंपनी ने अपने मीट मार्केटप्लेस को बंद कर दिया था और साथ ही रिस्ट्रक्चरिंग के तहत 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था. पिछले साल Swiggy ने अमेरिका स्थित इन्वेस्टमेंट फर्म इन्वेस्को (Invesco) से 700 मिलियन डॉलर्स की राशि इकट्ठा कर ली थी जिसके बाद कंपनी ने ‘Decacorn’ का स्टेटस प्राप्त कर लिया था. लेकिन हाल ही में हुई एक फाइलिंग में यह बात सामने आई है कि Invesco ने Swiggy की वैल्यूएशन को 10.7 बिलियन डॉलर्स से कम करके 8 बिलियन डॉलर्स कर दिया है. 

यह भी पढ़ें:  इंसानों को रिप्लेस कर रहा है AI, 7800 लोगों को नौकरी से निकालेगा IBM?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago